---
title: "Love Shayari in Hindi ❤️ Best Romantic & Pyar Shayari"
id: "546"
type: "post"
slug: "love-shayari"
published_at: "2026-03-31T13:27:58+00:00"
modified_at: "2026-03-31T13:28:02+00:00"
url: "https://shayarigo.com/love-shayari/"
markdown_url: "https://shayarigo.com/love-shayari.md"
excerpt: "नमस्ते दोस्तों! क्या हाल-चाल? उम्मीद है आप सबके दिलों में मोहब्बत की ताज़गी और चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान होगी। ❤️ आज का यह ... Explore More"
featured_image: "https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari.webp"
featured_image_width: "1280"
featured_image_height: "720"
featured_image_id: "548"
featured_image_alt: "Love Shayari in Hindi"
featured_image_caption: ""
featured_image_mime: "image/webp"
featured_image_filesize: "59710"
taxonomy_category:
  - "Hindi"
  - "Shayari"
---

नमस्ते दोस्तों! क्या हाल-चाल? उम्मीद है आप सबके दिलों में मोहब्बत की ताज़गी और चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान होगी। ❤️

आज का यह पोस्ट उन लोगों के लिए है जो अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोना चाहते हैं। देखो यार, प्यार एक ऐसा अहसास है जिसे बयां करना कभी-कभी बहुत मुश्किल हो जाता है। कभी दिल की बात जुबां तक नहीं आती, तो कभी सही शब्द नहीं मिलते। ऐसे में **‘लव शायरी’ (Love Shayari)** ही है जो हमारी खामोश धड़कनों को आवाज़ देती है।

चाहे आप किसी को पहली बार अपने दिल का हाल बताना चाहते हों, या अपने पार्टनर को यह अहसास कराना चाहते हों कि वो आपके लिए कितने खास हैं—एक खूबसूरत शायरी जादू की तरह काम करती है। तो चलिए, आज मैं आपके लिए लेकर आया हूँ एकदम रूहानी और **Best Love Shayari in Hindi**, जो आपके WhatsApp स्टेटस और Instagram रील पर प्यार की खुशबू बिखेर देंगी। ✨🌹

**Contents** [hide](#)

- [1 Love Shayari in Hindi](#Love-Shayari-in-Hindi)
- [2 Romantic Love Shayari](#Romantic-Love-Shayari)
- [3 Top 10 Love Shayari](#Top-10-Love-Shayari)
- [4 Best Hindi Love Shayari](#Best-Hindi-Love-Shayari)
- [5 Latest Love Shayari 2026](#Latest-Love-Shayari-2026)
- [6 लव शायरी हिंदी में](#lava-sayari-hindi-mem)
- [7 True Love Shayari Status](#True-Love-Shayari-Status)
- [8 Alfaaz Love Shayari](#Alfaaz-Love-Shayari)
- [9 New Love Shayari](#New-Love-Shayari)
- [10 Beautiful Love Shayari](#Beautiful-Love-Shayari)
- [11 Couple Love Shayari](#Couple-Love-Shayari)
  - [11.1 चलते-चलते…](#calate-calate)

## Love Shayari in Hindi

> मोहब्बत रंग लाती है जब
> दिल से दिल मिलते हैं,
> मुश्किल तो ये है कि,
> दिल बड़ी मुश्किल से मिलते हैं।
> ☺️❣️🌹

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-1.jpg)

> सॉंसों में बेताबी है,
> आँखों में हैरानी है,
> दिल के इन पन्नो पर,
> सिर्फ तेरी कहानी है।🌹

![Image](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-2.jpg)

> जिसे लोग इश्क़ इबादत ज़िंदगी और सुकून कहते हैं..
> इन सबको हम एक लफ़्ज में सिर्फ़ तुम कहते हैं..
> 🥰🌹

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-3.jpg)

> इश्क़ करना है किसी से तो,
> बेहद कीजिए,
> हदें तो सरहदों की होती है,
> दिलों की नहीं.!❣️

![Image](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-4.jpg)

> कोई जिक्र नही, कोई जिद भी नही,
> बस लत है.. तुझे चाहने की! 🥰

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-5.jpg)

> मेरी छोटी सी जिंदगी का
> सबसे खूबसूरत हिस्सा हो तुम !
> ❣️🥰🌹

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-6.jpg)

> तुझे प्यार करते हैं, करते रहेंगे…
> दिल बनके दिल में धड़कते रहेंगे!
> ☺️❣️

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-7.jpg)

> नींद में लोग सपने देखते होंगे,
> हमारी तो खुली आँखों में भी तुम बसते हो।

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-8.jpg)

> तुझे हजार बार देख कर भी
> मेरा मन नही भरता,
> हर बार लगता है कि,
> बस एक बार और देख लूं.!🥰

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-9.jpg)

> ना जन्नत में, ना ख्यालों में,
> ना ही किसी ख़ज़ाने में,
> सुकून दिल को मिलता है हमें
> तुमसे नज़रें मिलाने में।❤️

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-10.jpg)

> मेरे दिल की नाजुक धड़कनों को,
> तुमने धड़कना सिखा दिया,
> जबसे मिला है प्यार तेरा,
> गम में भी मुस्कुराना सिखा दिया।❣️

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-11.jpg)

> रहा नही जाता तेरे दीदार के बिना…
> जिंदगी अधूरी लगती है मेरी तेरे प्यार के बिना।🥰

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-12.jpg)

> ऐसा सहारा बनेंगे तुम्हारा कि कभी टूट ना पाओगे,
> और इतना चाहेंगे तुम्हे कि कभी रूठ ना पाओगे।🥰

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-13.jpg)

> तेरी ऑंखों में अपने लिए प्यार देखूं,
> बस यही ख्वाब मैं बार बार देखूं.!🥰

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-14.jpg)

> तुम सवेरा हो मेरी जिंदगी का
> तुम मेरी रूह की राहत हो,
> तुम्हें बस खुश रखना है हमेशा
> तुम मेरी इकलौती चाहत हो।❣️

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-15.jpg)

> ऐसा नही कि, दिन नही निकलता,
> या फिर, रात नही होती,,
> बस हां सब कुछ अधूरा-अधूरा सा
> लगता है जब तुमसे बात नही होती।🥰

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-16.jpg)

> छुपा कर इश्क़ की खुशबू को
> रखा नही जाता..!!
> नज़र उसको भी पढ़ लेती है
> जो लिखा नही जाता।🥰

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-17.jpg)

> कुछ दुआ रही, कुछ मोहब्बत रही,
> और कुछ इबादत सी हो गयी…
> उनसे मिलने के बाद अब ये जिंदगी
> उनकी अमानत सी हो गयी…!!
> 🌹🥰

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-18.jpg)

> थोड़े नासमझ थोड़े नादान हैं हम
> पर जैसे भी हैं सिर्फ तुम्हारे हैं हम!
> 🥰🌹

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-19.jpg)

> अगर करीब आने का दिल करे
> तो इतना करीब आना कि,
> इस दिल को पता न चले
> धड़कन तुम्हारी है या मेरी।🥰

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-20.jpg)

> फिज़ा में महकती शाम हो तुम,
> प्यार में झलकता जाम हो तुम,
> सीने में छुपाए फिरते हैं चाहत तुम्हारी,
> मेरी जिंदगी का दूसरा नाम हो तुम।

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-21.jpg)

> ना बंधन है, ना फेरे हैं,
> एक एहसास है जिसमें हम तेरे हैं।

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-22.jpg)

> तुमने देखे होंगे हजारों ख्वाब,
> मैंने तो बस तुमको देखा है।🤗

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-23.jpg)

> दर्द की शाम हो या सुख का सवेरा हो,
> सब कुछ कबूल है अगर साथ तेरा हो।

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-24.jpg)

> हाथ जोड़ कर मांगते हैं ऐसा जनम,
> तेरे नाम से शुरू तेरे नाम पे खतम।

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-25.jpg)

> तेरी चाहत के बिना मेरी
> इबादत पूरी नही होती है,
> तुम जिंदगी हो मेरी, तुम बिन
> मेरी जिंदगी पूरी नही होती है।

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-26.jpg)

> नही होते हो तब भी होते हो तुम,
> हर वक्त जाने क्यों महसूस होते हो तुम।

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-27.jpg)

> जिंदगी मिलेगी दुबारा की नही, पता नही पर तुम मिलो हर बार यही दुआ हम दिन रात करते हैं।

![Love Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-28.jpg)

> किसी को चाहो तो ऐसे चाहो कि,
> किसी और को चाहने की चाहत ना रहे।❣️

> दिल में प्यार होठों पर
> इकरार लिए बैठे हैं,
> तुम आओ तो थोड़ी सी मोहब्बत कर लें,
> आँखों में इंतज़ार लिए बैठे हैं।

> बिन तेरे मेरी हर ख़ुशी अधूरी है,
> फिर सोच मेरे लिए तू कितनी जरुरी है।

**Love Shayari in Hindi**

> कितना चाहते हैं तुमको
> ये कभी कह नही पाते,
> बस इतना जानते हैं,
> की तेरे बिना रह नही पाते.!

> जी भर के देखना है तुम्हें,
> ढेर सारी बातें करनी हैं,
> कभी खत्म न हो
> ऐसी मुलाकात करनी है..❣️

> गिले भी हैं तुझसे,
> शिकायतें भी हजार हैं..!
> फिर भी जाने क्यों,
> मुझे तुझसे ही प्यार है.!❣️

> मेरी ख्वाहिश है
> ऐसे मुझे यूं चाहो,
> जैसे दर्द में कोई
> सुकून चाहता है…❣️🥰

> सीने से लगाकर तुमसे बस
> इतना ही कहना है,
> मुझे जिंदगी भर आपके ही
> साथ रहना है.!❣️

> यूं ही नहीं हम
> आपके लिए तड़पते हैं,
> आप ही हैं जो हर सांस के साथ
> मेरे दिल में धड़कते हैं। ❣️

> सिर्फ़ छू कर यूं..
> बहक जाने को नही,
> उतार कर रूह में,
> महक जाने को इश्क़ कहते हैं।

> एक बात है दिल में
> आज हम तुम्हे बताते हैं,
> हम तुमसे कुछ नही चाहते,
> बस तुम्हे चाहते हैं।❣️

> झगड़ा तभी होता है,
> जब दर्द होता है,
> और दर्द तब होता है,
> जब प्यार होता है।❣️

> दुनिया को ख़ुशी चाहिए,
> और मुझे हर ख़ुशी में तुम.!

> लिखूं तो लफ्ज़ तुम हो,
> सोचूं तो ख्याल तुम हो,
> मांगू तो दुआ तुम हो,
> सच कहूं तो मोहब्बत तुम हो!

> जैसे चाँद के होने से
> रोशन ये रात है, हां तेरे
> होने से मेरी ज़िंदगी में
> वैसी ही कुछ बात है।

> शामिल हो आप मेरी
> हर एक कहानी में,
> कभी होठों की हँसी में
> कभी आँखों के पानी में।

> तुम्हें तलब कहूँ ख्वाहिश कहूं या जिंदगी,
> तुमसे तुम तक का सफर है जिंदगी मेरी..!!

> जब से जिंदगी में आए हो तुम
> जिंदगी के मायने बदलने लगे हैं,
> पहले रहते थे खुद में तन्हा
> अब तुम्हारे दिल में रहने लगे हैं!

> रख लो ना तुम मुझे अपने पास,
> कोई पूछे तो कह देना दिल है मेरा.!❣️

> मोहब्बत हो गई है उनसे,
> ये उन्हे कैसे बताएं हम,
> तारीफ करें, सजदा करें या
> उन्हे सीने से लगाएं हम.!

> लेकर हाथों में हाथ,
> उम्र भर का सौदा कर लें,
> थोड़ी मोहब्बत तुम कर लो,
> थोड़ी मोहब्बत हम कर लें!

> सारे शिकवे जनाब उसके हैं,
> दिल पर सारे अजाब उसके हैं,
> वो याद आए तो नीद नही आती,
> नीद आए तो सारे ख्वाब उसके हैं।

> एक चाहत है मेरी कि
> इक चाहने वाला ऐसा हो,
> जो चाहने में बिल्कुल
> मेरे जैसा हो!❣️

> वो दिल किस काम का
> जिसमें ख्याल न हो आपका…!❣️

> मेरी ख्वाहिश है
> ऐसे मुझे यूं चाहो,
> जैसे दर्द में कोई
> सुकून चाहता है।🥰

> कोई दिल की ख़ुशी के लिए,
> तो कोई दिल्लगी के लिए,
> हर कोई प्यार ढूंढता है यहाँ,
> अपनी तनहा सी जिंदगी के लिए।

> नजर में आपकी नजारे रहेंगे,
> पलकों पर चाॅंद सितारे रहेंगे,
> बदल जाए तो बदले ये ज़माना,
> हम तो हमेशा आपके दीवाने रहेंगे।

> तुझे देख लूं तो सारा दिन फूल सा खिलता है,
> तेरी आवाज सुनकर ही, ना जाने क्यों दिल को सुकून मिलता है।🥰

> कभी मुझे वक्त नही मिलता,
> कभी तुझे फुर्सत नहीं होती!
> पर ऐसा कोई लम्हा नही,
> जिसमें तेरी हसरत नही होती।🥰

> सौ बार तलाश किया हमने खुद को खुद में…
> एक तेरे सिवा कुछ नही मिला मुझको मुझ में!🌹

> ना कभी बदले ये लम्हा,
> ना बदले ये ख्वाहिश हमारी,
> हम दोनो ऐसे ही रहे एक दूसरे के,
> जैसे तुम चाहत और मैं जिंदगी तुम्हारी।

> मेरी हर खुशी हर बात तेरी है,
> सांसों में छुपी ये हयात तेरी है,
> दो पल भी नही रह सकते तेरे बिना,
> धड़कनों की धड़कती हर आवाज तेरी है।

> चल चलें ऐसी जगह,
> जहाँ कोई न तेरा हो न मेरा हो,
> इश्क़ की रात हो,
> और बस मोहब्बत का सवेरा हो।

> ना लबों पे सवाल रखा कर,
> ना ही दिल में मलाल रखा कर..
> मैं भी अपना ख्याल रखता हूं,
> तू भी अपना ख्याल रखा कर..!❣️

> मैं नजर ना आऊं और तुम बेचैन हो जाओ,
> रस्म-ए-मोहब्बत में मुझे ऐसा मुकाम चाहिए,
> मैंने आंखों में सजाए हैं कई ख्वाब तुम्हारे,
> मुझे इन ख्वाबों का एक मुकम्मल जहां चाहिए।

> मैं तुम्हारे लिए क्या हूं मुझे पता नही
> लेकिन मेरे लिए कमाल हो तुम,
> रातों की तन्हाइयों में भी जिसे सोचकर मुस्कुरा दूं
> वो खूबसूरत ख्याल हो तुम।

> बात बात में, मेरी हर बात में
> तेरी बात का आ जाना..!
> अच्छा लगता है मुझे तेरा यूं,
> मेरे दिलों दिमाग पर छा जाना..!❣️

> कभी तुम्हारी याद आती है तो
> कभी तुम्हारे ख्वाब आते हैं,
> मुझे सताने के तुम्हे तरीके तो,
> बेहिसाब आते हैं।❣️

> पुकार लीजिए प्यार में हमें
> हम दौड़े चले आयेंगे,
> तुम्हारा दिल ही तो है मेरा आशियाना
> इसे छोड़कर अब और कहां जायेंगे।

> जब मैं मांगू कोई महंगा तोहफा,
> तुम ढेर सारा वक्त लेकर आना।💌

> कैसी लत लगी है तेरे दीदार की,
> बात करो तो दिल नही भरता,
> ना करो तो दिल नही लगता।❤️

> इंसान चाहे कितना भी आम क्यों न हो,
> वो किसी ना किसी के लिए खास होता है।🌹

> मोहब्बत भरी नजरों में ख्वाब मिलने,
> कहीं कांटे तो कहीं गुलाब मिलेंगे,
> मेरे दिल की किताब को पढ़कर तो देखो,
> कहीं आपकी याद तो कहीं खुद आप मिलेंगे..!!

## Romantic Love Shayari

> मोहब्बत से मोहब्बत तब हुई,
> जब मोहब्बत तुमसे हुई…!
> ❣️🌹

![Romantic Love Shayari In Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-in-hindi-28.jpg)

> दूर रहकर भी तुम्हारी
> हर खबर रखते हैं,
> हम पास तुम्हे कुछ
> इस कदर रखते हैं…❣️🌹

![Romantic Love Shayari In Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-in-hindi-29.jpg)

> कुछ तो जादू है तेरे नाम में,
> नाम सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है…❣️🌹

![Romantic Love Shayari In Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-in-hindi-30.jpg)

> लफ्ज़ कम हैं पर बहोत प्यारे हैं,
> तुम हमारे हो हम तुम्हारे हैं…
> ❣️🌹

![Romantic Love Shayari In Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari-in-hindi-31.jpg)

> सामने बैठे रहो दिल को करार आयेगा
> जितना देखेंगे तुम्हे उतना ही प्यार आयेगा। ❣️🌹

> कभी पढ़ो तो सही मेरी आंखों को,
> यहां दरिया बहता है तेरी मोहब्बत का।
> 🌹❣️

> ये मेरा इश्क औरों जैसा नहीं,
> अकेले रहेंगे पर तेरे ही रहेंगे.!
> ❣️🌹

> सौ बार तलाश किया हमने,
> खुद को खुद में…
> एक तेरे सिवा, कुछ नही
> मिला मुझको, मुझ में..🌹

> किसी को चाहो तो ऐसे चाहो की,
> किसी और को चाहने की चाहत ही ना रहे…🌹❣️

> कोई अजनबी खास हो रहा है,
> लगता है फिर प्यार हो रहा है…
> 🌹❣️

> फंसाना भी नही आता, मनाना भी नही आता, बड़ी कठिन है ये मोहब्बत, बहुत प्यार है मुझे उससे पर बताना भी नही आता।।

> प्यार का बदला कभी चुका ना सकेंगे,
> चाह कर भी आपको भुला ना सकेंगे,
> तुम ही हो मेरे लबों की हंसी,
> तुम से बिछड़े तो फिर मुस्कुरा ना सकेंगे।

> बहती हवाओं से आवाज आयेगी,
> हर धड़कन से फरियाद आयेगी,
> भर देंगे तेरे दिल में प्यार इतना की,
> सांस भी लोगे तो सिर्फ मेरी याद आयेगी।

> जान से ज्यादा चाहते हैं आपको,
> हर खुशी से ज्यादा मांगते हैं आपको,
> अगर कोई कहे की प्यार की हद होती है
> तो उस हद से भी ज्यादा चाहते हैं आपको।

> क्या खूब रंग दिखाती है जिंदगी,
> क्या इत्तेफाक होता है,
> प्यार में उम्र नही होती पर
> हर उम्र में प्यार होता है।

> गिले भी हैं तुझसे,
> शिकायतें भी हजार हैं…
> फिर भी जाने क्यों,
> मुझे तुझसे ही प्यार है.!!

> मेरे लफ्ज़ फ़ीके पड़ गए तेरी अदा के सामने,
> मैं तुझे ख़ुदा कह गया अपने ख़ुदा के सामने।

> मैंने जान बचा के रखी है अपनी जान के लिए,
> इतना प्यार कैसे हो गया एक अनजान से हमें मालूम ही नही।

> मैं ख्वाहिश बन जाऊं और तू रूह की तलब,
> बस यूं ही जी लेंगे दोनो मोहब्बत बनकर।

> मुझे ना सताओ इतना की मैं रूठ जाऊं तुमसे,
> मुझे अच्छा नही लगता अपनी सांसों से जुदा होना।।

> तेरे रूखसार पर ढलें हैं मेरी शाम के किस्से,
> खामोशी से मांगी हुई मोहब्बत की दुआ हो तुम।।

> ये प्यारी सी बाते तेरी,
> ये प्यारी सी आवाज तेरी,
> ये प्यारी सी मुस्कान तेरी,
> ये प्यारी सी आँखें तेरी,
> मुझे पागल ही बना गई….

> मेरे दिल ने जब भी दुआ माँगी है,
> तुझे माँगा है तेरी वफ़ा माँगी है,
> जिस मोहब्बत को देख के दुनिया को रश्क आये,
> तेरे प्यार करने की वो अदा माँगी है।

> जब से देखा है तेरी आँखो मे झाँक कर,
> कोई भी आईना अच्छा नही लगता,
> तेरी मोहब्बत मे ऐसे हुए है दीवाने,
> तुम्हे कोई और देखे तो अच्छा नही लगता…!!!

> तुम्हारी एक मुस्कान से सुधर जाती है तबियत मेरी,
> बताओ यार इश्क करते हो या इलाज करते हो।

> सांसे मेरी, जिंदगी भी मेरी, और मोहब्बत भी मेरी,
> मगर हर चीज मुकम्मल करने के लिए जरूरत है तेरी।

> खुशी दे, या गम दे दे मगर देते रहा कर,
> तू उम्मीद है मेरी तेरी हर चीज अच्छी लगती है।

> मुझे किसी से मोहब्बत नही सिवा तेरे,
> मुझे किसी की जरूरत नही सिवा तेरे,
> मेरी नजर को थी तलाश जिसकी बरसो से,
> किसी के पास वो सूरत नही सिवा तेरे।

> जन्नत-ए-इश्क में हर बात अजीब होती है,
> किसी को आशिकी तो किसी को शायरी नसीब होती है।

> होंगे जब जुदा तो मोहब्बत का बंटवारा कर लेंगे,
> सारी खुशियां तुम ले जाना, हम तुम्हारी यादों से गुजारा कर लेंगे।

> एक सपने की तरह सजा कर रखु
> अपने इस दिल में हमेशा छुपा कर रखु
> मेरी तक़दीर मेरे साथ नहीं वर्ना
> ज़िंदगी भर के लिए उसे अपना बना कर रखु।

> कैसे बयां करे सादगी अपने महबूब की,
> पर्दा हमीं से था मगर नजर भी हमीं पे थी।

> चाहत हुई किसी से तो फिर बेइन्तेहाँ हुई,
> चाहा तो चाहतों की हद से गुजर गए,
> हमने खुदा से कुछ भी न माँगा मगर उसे,
> माँगा तो सिसकियों की भी हद से गुजर गये।

> मोहब्बत की सबसे बडी खामी ये है
> की बरसो गुजर जाने के बाद भी मोहब्बत रहती है

> वो दिल ही क्या जो किसी से वफ़ा ना करे,
> तुझे भूल कर हम जिएं कभी खुदा ना करे,
> रहेगी तेरी मोहब्बत मेरी जिंदगी बन कर,
> ये बात और है कि ज़िन्दगी वफ़ा ना करे।

> तेरी मुस्कुराहट मेरी पहचान है,
> तेरी खुशी मेरी शान है,
> कुछ भी नही मेरी जिंदगी में,
> बस इतना समझ ले तू ही मेरी जान है।

> जिंदगी गुजर जाए पर प्यार कम ना हो,
> याद हमें रखना चाहे पास हम ना हो,
> कयामत तक चलता रहे प्यार का सफर,
> दुआ करो रब से ये रिश्ता कभी खत्म ना हो।

## Top 10 Love Shayari

> नजरें तलाशती हैं जिसको
> वो प्यारा सा ख्वाब हो तुम,
> मिलती है दुनिया सारी,
> ना मिलकर भी लाजवाब हो तुम।❣️

> चूम लूं तेरे होठों को ये दिल की खुवाईश है,
> बात ये मेरी नही ये दिल की फरमाइश है।❣️

> काश तुम पूछो मुझे क्या चाहिए ❤️
> मैं पकडूं हाथ आपका और कहूं तेरा साथ चाहिए।💞

> ना हो हाथों में हाथ
> फिर भी एक आस रहने दो,
> ज़रूर मिलेंगे कभी,
> दिल में ये एहसास रहने दो..🥰

> दिल में छिपी यादों से सवारूं तुझे,
> तू देखे तो अपनी आंखों में उतारूं तुझे,
> तेरे नाम को लबों पे ऐसे सजाया है,
> सो भी जाऊं तो ख्वाबों में पुकारूं तुझे।❣️

> कर सितम कितने भी मुझ पर,
> इस दिल में धड़कन तेरे नाम की होगी,
> ख्वाहिशें तो अधूरी बहुत सी हैं मगर,
> आखिरी ख्वाहिश तेरे दीदार की होगी।🌹

> तुमसे उम्र भर इश्क़ करेंगे ये ठान लिया है,
> तेरे हंसते मुखड़े को ही जिंदगी मान लिया है।🌹

> खुशी दे, या गम दे दे मगर देते रहा कर,
> तू उम्मीद है मेरी तेरी हर चीज़ अच्छी लगती है।❤️

> जैसे चांद के होने से रौशन ये रात है,
> हां तेरे होने से मेरी जिंदगी में वैसी ही कुछ बात है।🌹

> अच्छा लगता है हर रात तेरी यादों में खो जाना,
> जैसे दूर होकर भी तेरी बाहों में सो जाना।🌹

## Best Hindi Love Shayari

> मैं बन जाऊं रेत सनम,,
> तुम लहर बन जाना…
> भरना मुझे अपनी बाहों में
> अपने संग ले जाना..!!

> मोहब्बत की कहूँ देवी या तुमको बंदगी कह दूँ,
> बुरा मानो न गर हमदम तो तुमको ज़िन्दगी कह दूँ।❤

> अच्छा लगता हैं तेरा नाम मेरे नाम के साथ,
> जैसे कोई खूबसूरत जगह हो हसीन शाम के साथ।

> जी चाहे कि दुनिया की हर एक फ़िक्र भुला कर,
> दिल की बातें सुनाऊं तुझे मैं पास बिठाकर।

> ये लकीरें ये नसीब ये किस्मत,
> सब फ़रेब के आईने हैं,
> हाथों में तेरा हाथ होने से ही,
> मुकम्मल ज़िन्दगी के मायने हैं।

> जब तलक तेरा सहारा है मुझे,
> गहरा पानी भी किनारा है मुझे,
> ना भी चमके तो कोई बात नही,
> तू तो वैसे भी सितारा है मुझे।

> मुसाफर इश्क़ का हूं मैं
> मेरी मंज़िल मुहब्बत है,
> तेरे दिल में ठहर जाऊं
> अगर तेरी इजाज़त है।

> कर दे नजरे करम मुझ पर,
> मैं तुझपे ऐतबार कर दूं,
> दीवाना हूं तेरा ऐसा,
> कि दीवानगी की हद को पार कर दूं।

> मिल जाओ ऐसे जैसे अंधेरे से
> उजाले,, में सवेरा हो जाऊं,,
> बस जाओ मुझ में रूह बन
> कर,, में सुनहरा हो जाऊं।।

> मेरी आंखों में यही हद से
> ज्यादा बेशुमार है,
> तेरा ही इश्क़ तेरा ही दर्द
> तेरा ही इंतजार है।

> मेरी इबादत का कोई वक्त,
> मुकर्रर नही होता…
> तुम ख्यालों में आते हो..
> हम सजदे में बैठ जाते हैं..!!!

> अल्फाज़ की शक्ल में एहसास लिखा जाता है,
> यहाँ पर पानी को प्यास लिखा जाता है,
> मेरे जज़्बात से वाकिफ है मेरी कलम भी,
> प्यार लिखूं तो तेरा नाम लिखा जाता है।

## Latest Love Shayari 2026

हमेशा के लिए रख लो ना, पास मुझे अपने  
कोई पूछे तो बता देना, किरायेदार है दिल का!!

कुछ यूँ उतर गए हो मेरी रग-रग में तुम,  
कि खुद से पहले एहसास तुम्हारा होता है।

वो लम्हा बना दो मुझे…  
जो गुजर कर भी… तुम्हारे साथ रहे…!!

मेरे सीने में एक दिल है❤  
उस दिल की धड़कन हो तुम…

पाना और खोना तो किस्मत की बात है,  
मगर चाहते रहना तो अपने हाथ में है।

होते तुम पास तो कोई शरारत करते…  
लेकर तुम्हे बाहों में बेपनाह मोहब्बत करते…

अच्छा लगता है हर रात तेरे ख्यालों में खो जाना  
जैसे दूर हो कर भी तेरी बाहों में सो जाना…

क्या क्या तेरे नाम लिखूं  
दिल लिखूं की जान लिखूं  
आंसू चुराके तेरी प्यारी आंखों से  
अपनी हर खुशी तेरे नाम लिखूं

बसा ले नज़र में सूरत तुम्हारी,  
दिन रात इसी पर हम मरते रहें,  
खुदा करे जब तक चले ये साँसे हमारी,  
हम बस तुमसे ही प्यार करते रहें ॥

वक्त कितना भी बदल जाए….  
मेरी मोहब्बत कभी नही बदलेगी..!!❤️

## लव शायरी हिंदी में

वो मोहब्बत जो तुम्हारे दिल में है,  
उसे जुबान पर लाओ और बयां कर दो,  
आज बस तुम कहो और कहते ही जाओ,  
हम बस सुने ऐसे बे-जुबान कर दो।

तेरे अहसास की खुशबू रग रग में समाई है,  
अब तू ही बता क्या इसकी भी कोई दवाई है।

चाहत बन गए हो तुम,  
कि आदत बन गए हो तुम,  
हर सांस में यूं आते जाते हो  
जैसे मेरी इबादत बन गए हो तुम।

हुस्न-ए-बेनजीर के तलबगार हुए बैठे हैं,  
उनकी एक झलक को बेकरार हुए बैठे हैं,  
उनके नाजुक हाथों से सजा पाने को,  
कितनी सदियों से गुनाहगार हुए बैठे हैं।

नशा था तेरे प्यार का जिसमे  
हम खो गए, हमें भी नही  
पता चला कब हम तेरे हो गए।  
🥰❤️❤️🌹🌹💯

मैं वक़्त बन जाऊं तू बन जाना कोई लम्हा,  
मैं तुझमें गुजर जाऊं तू मुझमें गुजर जाना।

जहां से तेरा दिल चाहे  
वहां से मेरी जिंदगी को पढ़ ले  
पन्ना चाहे कोई भी खुले  
हर पन्ने पर नाम तेरा ही होगा

मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत किरदार हो तुम,  
वो जो आखिरी में मिल जाता है न,  
हां वही वाला प्यार हो तुम…

तेरे ख्याल से खुद को छुपा के देखा है,  
दिल-ओ-नज़र को रुला-रुला के देखा है,  
तू नही तो कुछ भी नही है तेरी कसम,  
मैंने कुछ पल तुझे भुला के देखा है।

एक नाम, एक जिक्र, एक तुम और  
एक तुम्हारी फिक्र बस यही है  
छोटी सी जिन्दगी मेरी.।  
💞💞💞💞

## True Love Shayari Status

तेरी अदाओं का मेरे पास कोई जवाब नही है  
अब मेरी आंखों में तेरे सिवा कोई ख्वाब नही है  
तुम मत पूछो, मुझे कितनी मोहब्बत है तुमसे  
इतना ही जानो, मेरी मोहब्बत का कोई हिसाब नही है।

मेरे दिल को अगर तेरा एहसास नही होता,  
तू दूर रहकर भी यूं मेरे पास नही होता,  
इस दिल में तेरी चाहत ऐसे बसा ली है,  
एक लम्हा भी तुझ बिन खास नही होता।

मेरा बस चले तो तेरी अदाएं खरीद लूं  
अपने जीने के वास्ते तेरी वफाएं खरीद लूं  
कर सके जो हर वक्त दीदार तेरा  
सब कुछ लुटाके वो निगाहें खरीद लूं❤️

जीने की उसने हमे नई अदा दी है,  
खुश रहने की उसने हमे दुआ दी है,  
ऐ खुदा उसको खुशियां तमाम देना,  
जिसने अपने दिल में हमें जगह दी है।

तुम्हे देखा तुम्हे चाहा तुम्ही को दिल भी दे डाला  
अब अरमान है इतना कि तुम मेरे सामने आओ  
कुछ तुम कहो कुछ हम कहें इकरार हो जाए  
मिट जाएं सारी दूरियां और प्यार हो जाए❤️

## Alfaaz Love Shayari

नज़ाकत तुम में है,  
इबादत तुम में है,  
शरारत तुम में है,  
कशिश भी तुम में है,  
मुझ में भी मैं कहां,  
जो कुछ भी है, तुम में है।

शामिल हो तुम मेरी जिंदगानी में  
मेरी लिखी हर कहानी में,  
कभी होठों की हंसी में  
तो कभी आंखों के पानी में।।

आज मुझे ये बताने की इजाज़त दे दो,  
आज मुझे ये शाम सजाने की इजाज़त दे दो,  
अपने इश्क में मुझे कैद कर लो,  
आज जान तुम पर लुटाने की इजाज़त दे दो।

इस लफ्जे-मोहब्बत का इतना सा फसाना है,  
सिमटे तो दिले-आशिक फैले तो जमाना है,  
ये इश्क नही आसान इतना तो समझ लीजिए,  
एक आग का दरिया है और डूब के जाना है।

तुझे मोहब्बत करना नही आता,  
मुझे मोहब्बत के सिवा कुछ नहीं आता,  
जिंदगी गुजारने के दो तरीके होते हैं  
एक तुझे नही आता और एक मुझे नही आता।

थाम लूं तेरा हाथ और तुझे इस  
दुनिया से दूर ले जाऊं,  
जहाँ तुझे देखने वाला मेरे सिवा  
कोई और ना हो।

ख्वाब बनकर तेरी आंखों में समाना है,  
दवा बनकर तेरे हर दर्द को मिटाना है,  
हासिल हैं मुझे जमाने भर की खुशियां,  
मेरी हर खुशी को बस तुझ पर लुटाना है।

वो दिल ही क्या जो वफ़ा ना करे,  
तुझे भूल कर जिएं कभी खुदा ना करे,  
रहेगी तेरी मोहब्बत मेरी जिंदगी बनकर,  
वो बात और है, अगर जिंदगी वफा ना करे।।

नजर से दूर है फिर भी फिज़ा में शामिल है,  
की तेरे प्यार की खुशबू हवा में शामिल है,  
हम चाह कर भी तेरे पास, आ नही सकते,  
की दूर रहना भी, मेरी वफा में शामिल है।

दिल में राज छुपा है दिखाऊं कैसे,  
हो गया है प्यार आपसे बताऊं कैसे,  
दुनिया कहती है मत लिखो नाम दिल पर  
जो नाम है दिल में उसे मिटाऊं कैसे।

दिल में कुछ नही आज यादों के सिवा,  
आंखों में कुछ नही आपकी तस्वीर के सिवा,  
मत साथ छोड़ना हमारा,  
जिंदगी में कुछ नही आपके प्यार के सिवा।

मेरी रूह को अपनी रूह में मिलाकर  
मुझे गुमनाम कर दो,  
तुम्हे देख कर लोग मुझे पहचाने यूं  
खुद को मेरा हमनाम कर दो।।

ना दुआ मांगी ना कोई गुज़ारिश की,  
ना कोई फ़रियाद ना कोई नुमाइश की,  
जब भी झुका सर खुदा के आगे,  
हमने ऐ जान बस आपकी खुशी की ख्वाहिश की।

कुछ दौलत पे नाज करते हैं  
तो कुछ शौहरत पर नाज़ करते हैं  
हमारे पास तो आपकी मोहब्बत है  
इसलिए हम अपनी किस्मत पर नाज़ करते हैं।

मेरे प्यार की पहचान तू ही तो है,  
मेरे जीने का अरमान तू ही तो है,  
कैसे बयां करें हाल इस दिल का,  
मेरी आशिकी मेरी जान तू ही तो है।

मेरे दिल का दर्द भी तुम ही हो,  
और दवा भी तुम ही हो,  
और चाहत भी तुम ही हो  
और चाहत की राहत भी तुम ही हो।

करूं तेरा ज़िक्र या एहसासों में रहने दूं  
करूं तुझे महसूस या धड़कन में बहने दूं  
तुझे लफ्जों में करूं बयां  
या इबादत में रहने दूं.💕

रोज साहिल से समंदर का नज़ारा न करो,  
अपनी सूरत को शबो-रोज निहारा न करो,  
आओ देखो मेरी नजरों में उतर कर खुद को,  
आईना हूं मैं तेरा मुझसे किनारा न करो।

हो जाऊं तुमसे दूर फिर मोहब्बत किससे करूं,  
तुम हो जाओ नाराज़ फिर शिकायत किससे करूं,  
इस दिल में कुछ भी नही तुम्हारी चाहतों के सिवा,  
अगर तुम्हे भी भुला दूं तो फिर प्यार किससे करूं।

अंदाजा मेरी मोहब्बत का  
सब लगा लेते हैं,  
जब तुम्हारा नाम सुनकर  
हम मुस्कुरा देते हैं।

कभी हंसाता है ये प्यार,  
कभी रुलाता है ये प्यार,  
हर पल की याद दिलाता है ये प्यार,  
चाहो या न चाहो पर आपके होने का,  
एहसास दिलाता है ये प्यार।

एक सपने की तरह सजा कर रखूं,  
अपने इस दिल में हमेशा छुपा कर रखूं,  
मेरी तकदीर मेरे साथ नही वरना,  
जिंदगी भर के लिए उसे अपना बना कर रखूं।

बस यूँ ही मेरे मुस्कुराने की  
तुम वजह बने रहना,  
जिंदगी में न सही,  
मगर मेरी जिंदगी बने रहना।

मीठी मीठी यादें पलकों पे सजा लेना,  
एक साथ गुजारे पल को दिल में बसा लेना,  
नजर न आऊं हकीकत में अगर,  
मुस्कुराकर मुझे सपनो में बुला लेना।

काश मैं पानी होता और तू प्यास होती,  
न मैं खफा होता और न तू उदास होती,  
जब भी तुम मेरी निगाहों से दूर होते,  
मैं तेरा नाम लेता और तू मेरे पास होती।

## New Love Shayari

याद नही कुछ पर याद जैसा कुछ तो है,  
दरम्यान तेरे मेरे प्यार कैसा कुछ तो है।

वो मेरे हाल पर रोया भी मुस्कुराया भी,  
अजीब शख्स है अपना भी है पराया भी.!

मुमकिन नहीं है किसी और से दिल लगना,  
तुमसे प्यार ही इतनी शिद्दत से करते हैं।।

ये याद है तुम्हारी या यादों में तुम हो,  
ये ख्वाब हैं तुम्हारे या ख्वाबों में तुम हो,  
हम नही जानते हमें बस इतना बता दो,  
हम जान हैं तुम्हारी या हमारी जान तुम हो।

ना मैं तुम्हारी आदत,  
ना मैं तुम्हारी जरुरत होना चाहूं,  
बस जिंदगी की भाग दौड़ में कभी जो याद आऊं,  
मुस्कुराहट की तेरी वजह होना चाहूं..!!

आईना देखोगे तो मेरी याद आयेगी,  
साथ गुजारी वो मुलाकात याद आयेगी,  
पल भर के लिए वक्त ठहर जायेगा,  
जब आपको मेरी कोई बात याद आयेगी।

बे इख्तियार मेरी जिंदगी का तुम्हें इख्तियार दिया था,  
तुम भूल जाओ मगर मुझे याद है मैंने तुम्हें प्यार किया था.!

दिल उदास हो तो बात कर लेना,  
दिल चाहे तो मुलाकात कर लेना,  
हम रहते हैं आपके दिल में,  
वक्त मिले तो तलाश कर लेना।।

होठों ने तेरा जिक्र न किया,  
पर तेरी आंखे मुझे पैगाम देती हैं,,  
हम तो शायर हैं दुनिया से तुझे छुपाएं कैसे,  
मेरी हर शायरी तेरा ही नाम लेती है.!

नशा जो चढ़ा मेरा उतार नही पाओगी,  
मोहब्बत को कभी मेरी मार नही पाओगी,  
आशिक मेरी जान फिर भी सुधर जाते हैं,  
शायर जो बिगड़ा सुधार नही पाओगी।।

## Beautiful Love Shayari

अगर अपनी किस्मत लिखने का  
जरा सा भी हक हो मुझे,  
तो अपने नाम के साथ तुझे हर बार लिखूं..!!

ये मोहब्बत है जनाब कितनी भी  
तकलीफ दे मगर सुकून भी उसी  
की बाहों में मिलता है।

जब किसी की रूह में उतर जाता है मोहब्बत का समंदर,  
तब लोग जिंदा तो होते हैं लेकिन किसी और के अंदर।

अमल से भी मांगा वफा से भी मांगा,  
तुझे मैंने तेरी रज़ा से भी मांगा,  
न कुछ हो सका तो दुआ से भी मांगा,  
कसम है खुदा की खुदा से भी मांगा।

मेरी आंखों के ख्वाब, दिल के अरमान हो तुम,  
तुम से ही तो मै हूं, मेरी पहचान हो तुम,  
मैं जमीन हूं अगर तो मेरे आसमान हो तुम,  
सच मानो मेरे लिए तो सारा जहान हो तुम।

इन आँखों को जब तेरा दीदार हो जाता है…  
दिन कोई भी हो लेकिन त्यौहार हो जाता है

## Couple Love Shayari

तेरी खैरियत का ही जिक्र रहता है दुआओं में,  
मसला सिर्फ मोहब्बत का ही नही फिक्र का भी है.!

मोहब्बत में नशा तेरे इंतजार का है  
इस दिल में नशा तेरे दीदार का है  
ना होश में ला मुझे मदहोश ही रहने दे,  
मेरे इन नैनो में नशा तेरे प्यार का है…

सुबह में देखूं शाम में देखूं  
तेरा प्यारा सा चेहरा मैं चाँद में देखूं  
तेरे हुस्न की क्या तारीफ करूं मैं  
तेरा चेहरा मैं सारे जहां में देखूँ

छुपा लूं तुझको अपनी बाँहों में इस तरह,  
कि हवा भी गुजरने की इजाज़त मांगे,  
मदहोश हो जाऊं तेरे प्यार में इस तरह,  
कि होश भी आने की इजाज़त मांगे।

कुछ हदें हैं मेरी कुछ हदें हैं तेरी..!!  
लेकिन दायरों में भी इश्क़ होता है…!!❤

कभी दिमाग, कभी दिल  
कभी नजर में रहो  
ये सब तुम्हारे ही घर हैं  
किसी भी घर में रहो।

### चलते-चलते…

मेरे प्यारे दोस्तों, याद रखना कि प्यार सिर्फ पाने का नाम नहीं, बल्कि एक-दूसरे का साथ निभाने और इज़्ज़त देने का नाम है। अपने पार्टनर को कभी-कभी ये अहसास ज़रूर कराएं कि वो आपकी दुनिया का सबसे खूबसूरत हिस्सा हैं।

तो दोस्तों, आज आप इनमें से कौन सी शायरी अपने ‘प्यार’ के नाम करने वाले हो? कमेंट्स में (❤️🌹) चिपकाकर अपनी हाज़िरी लगाओ!

**Also See:**

- [Attitude Shayari](https://shayarigo.com/attitude-shayari/)
- [Attitude Quotes in Hindi](https://shayarigo.com/attitude-quotes-in-hindi/)
- [Girls Attitude Status](https://shayarigo.com/girls-attitude-status-in-hindi/)
- [Life Quotes in Hindi](https://shayarigo.com/life-quotes-in-hindi/)
- [Dosti Status](https://shayarigo.com/dosti-status/)

## Structured Data

```json
{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "Article",
    "headline": "Love Shayari in Hindi ❤️ Best Romantic &amp; Pyar Shayari",
    "description": "नमस्ते दोस्तों! क्या हाल-चाल? उम्मीद है आप सबके दिलों में मोहब्बत की ताज़गी और चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान होगी। ❤️ आज का यह ... Explore More",
    "url": "https://shayarigo.com/love-shayari/",
    "mainEntityOfPage": {
        "@type": "WebPage",
        "@id": "https://shayarigo.com/love-shayari/"
    },
    "datePublished": "2026-03-31T13:27:58+00:00",
    "dateModified": "2026-03-31T13:28:02+00:00",
    "author": {
        "@type": "Person",
        "name": "ShayariGO",
        "url": "https://shayarigo.com/author/shayarigo/"
    },
    "publisher": {
        "@type": "Organization",
        "name": "ShayariGO",
        "url": "https://shayarigo.com/",
        "logo": {
            "@type": "ImageObject",
            "url": "https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/11/cropped-shayarigo-logo.png"
        }
    },
    "isPartOf": {
        "@type": "WebSite",
        "name": "ShayariGO",
        "url": "https://shayarigo.com/"
    },
    "image": {
        "@type": "ImageObject",
        "url": "https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/love-shayari.webp",
        "width": 1280,
        "height": 720
    },
    "articleSection": [
        "Hindi",
        "Shayari"
    ],
    "keywords": "Hindi, Shayari"
}
```
