---
title: "Best Motivational Shayari🦁🚀🔥 in Hindi | मोटिवेशनल shyri 2026"
id: "912"
type: "post"
slug: "motivational-shayari"
published_at: "2026-03-31T14:49:58+00:00"
modified_at: "2026-03-31T14:50:02+00:00"
url: "https://shayarigo.com/motivational-shayari/"
markdown_url: "https://shayarigo.com/motivational-shayari.md"
excerpt: "हे दोस्तों! क्या हाल-चाल? उम्मीद है आप सबके अंदर की आग और हौसला एकदम बुलंद होगा! 🚀🔥 ज़िंदगी कभी-कभी हमें ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा ... Explore More"
featured_image: "https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari.webp"
featured_image_width: "1280"
featured_image_height: "720"
featured_image_id: "914"
featured_image_alt: "Motivational Shayari in Hindi"
featured_image_caption: ""
featured_image_mime: "image/webp"
featured_image_filesize: "74464"
taxonomy_category:
  - "Hindi"
  - "Shayari"
---

हे दोस्तों! क्या हाल-चाल? उम्मीद है आप सबके अंदर की आग और हौसला एकदम बुलंद होगा! 🚀🔥

ज़िंदगी कभी-कभी हमें ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है जहाँ चारों तरफ अंधेरा दिखने लगता है। लोग टाँग खींचते हैं, असफलता डराती है और मन हारने लगता है। पर जानते हो, असली बाज़ीगर वही है जो गिरकर संभलना जानता है। जब दुनिया कहे कि “तुमसे नहीं होगा”, तब आपका **‘जुनून’ (Motivation)** चीखकर कहना चाहिए कि “मुझसे ही होगा!”

आज का यह पोस्ट उन मुसाफिरों के लिए है जो अपनी किस्मत खुद लिखने का दम रखते हैं। यहाँ मैं आपके लिए लाया हूँ एकदम कड़क **Motivational Shayari in Hindi**—जो आपके सोए हुए इरादों को जगा देंगी और आपको मंज़िल की ओर भागने पर मजबूर कर देंगी। इन्हें अपने WhatsApp स्टेटस और Instagram रील पर लगाओ और दुनिया को बता दो कि तुम सिर्फ चलने नहीं, इतिहास रचने आए हो! 🦁✨

**Contents** [hide](#)

- [1 Motivational Shayari Images](#Motivational-Shayari-Images)
- [2 मोटिवेशनल शायरी हिंदी में](#motivesanala-sayari-hindi-mem)
- [3 Success Motivational Shayari](#Success-Motivational-Shayari)
- [4 Motivational Shayari for Students](#Motivational-Shayari-for-Students)
- [5 Motivational Shayari Status](#Motivational-Shayari-Status)
  - [5.1 चलते-चलते…](#calate-calate)

## Motivational Shayari Images

> जीतेंगे हम ये वादा करो
> कोशिश हमेशा ज्यादा करो
> किस्मत भी रूठे पर हिम्मत ना टूटे
> मज़बूत इतना इरादा करो…

![Motivational Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari-shayarigo-1.webp)

> खुल जाएँगे सभी रास्ते रूकावट से लड़ तो सही
> होगा साहिल पर तू जिद्द पर अड़ तो सही।

![Motivational Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari-shayarigo-2.webp)

> परिंदों को मंज़िल मिलेगी यक़ीनन
> ये फैले हुए उनके पर बोलते हैं
> अक्सर वो लोग खामोश रहते हैं
> ज़माने में जिनके हुनर बोलते हैं।

![Motivational Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari-shayarigo-3.webp)

> यूँ ज़मीन पर बैठकर क्यों आसमान देखता है
> पंखो को खोल ज़माना सिर्फ उड़ान देखता है

![Motivational Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari-shayarigo-4.webp)

> सपना एक देखोगे मुश्किलें हजार आएंगी
> लेकिन वो मंजर बड़ा खूबसूरत होगा
> जब कामयाबी शोर मचाएगी।

![Motivational Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari-shayarigo-5.webp)

> हथेली पर रखकर नसीब तू क्यों अपना मुकद्दर ढूंढता है ..
> सीख उस समंदर से .. जो टकराने के लिए .. पत्थर ढूंढता है

![Motivational Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari-shayarigo-6.webp)

> सीढ़ियां उन्हें मुबारक हों,
> जिन्हें सिर्फ छत तक जाना है,
> मेरी मंज़िल तो आसमान है,
> रास्ता मुझे खुद बनाना है।

![Motivational Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari-shayarigo-7.webp)

> जिसने भी किया है कुछ बड़ा
> वो कभी किसी से नहीं डरा।

![Motivational Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari-shayarigo-8.webp)

> अपनी जमीन अपना नया आसमान पैदा कर
> मांगने से जिंदगी कब मिली है ऐ दोस्त
> खुद ही अपना नया इतिहास पैदा कर।

![Motivational Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari-shayarigo-9.webp)

> ना पूछो कि मेरी मंज़िल कहाँ हैं,
> अभी तो सफ़र का इरादा किया है,
> ना हारूँगा हौंसला उम्र भर,
> ये मैंने किसी से नहीं खुद से वादा किया है

![Motivational Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari-shayarigo-10.webp)

> कई लोग मुझको गिराने मे लगे हैं,
> सरे आम चिराग बुझाने मे लगे हैं,
> उन से कह दो क़तरा नही मैं? समुंद्र हूँ,
> डूब गये वो ख़ुद जो डुबाने मे लगे हैं।।

![Motivational Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari-shayarigo-11.webp)

> लाखों ठोकरों के बाद भी संभलता रहूँगा,
> गिरकर फिर से उठूगा और चलता रहूँगा.

![Motivational Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari-shayarigo-12.webp)

> चलता रहूँगा पथ पर चलने में माहिर बन जाऊंगा ..
> या तो मंजिल मिल जायेगी या अच्छा मुसाफिर बन जाऊंगा

![Motivational Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari-shayarigo-13.webp)

> मंजिल उन्हीं को मिलती है,
> जिनके सपनों में जान होती है,
> पंखों से कुछ नहीं होता,
> हौसलों से उड़ान होती है।

![Motivational Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari-shayarigo-14.webp)

> हर सपने को अपनी सांसों में रखो,
> हर मंजिल को अपनी बाहों में रखो,
> हर जीत आपकी है ए दोस्त,
> बस अपने लक्ष्य को अपनी निगाहों में रखो !!

![Motivational Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari-shayarigo-15.webp)

> बेहतर से बेहतर कि तलाश करो,
> मिल जाये नदी तो समंदर कि तलाश करो,
> टूट जाता है शीशा पत्थर कि चोट से,
> टूट जाये पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो..!

![Motivational Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari-shayarigo-16.webp)

> डर मुझे भी लगा फासला देख कर,
> पर मैं बढ़ता गया रास्ता देखकर,
> खुद-ब-खुद मेरे नजदीक आती गई मेरी मंजिल
> मेरा हौसला देखकर..!!

![Motivational Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari-shayarigo-17.webp)

> सोचने से कहां मिलते हैं तमन्नाओं के शहर
> चलना भी जरूरी है मंजिल पाने के लिए…

![Motivational Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari-shayarigo-18.webp)

> संघर्ष👍 की राह😇 पर जो चलता है🙏
> वही🌎 दुनिया को 🤨बदलता है🔥🔥
> जिसने 🌃अंधेरे से जंग 🤩जीती है
> सूरज बनकर 🌞वही चमकता है 💥

![Motivational Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari-shayarigo-19.webp)

> वही है जिन्दा, जिसकी आस जिन्दा है,
> वही है जिन्दा, जिसकी प्यास जिन्दा है,
> श्वास लेने का नाम ही जिंदगी नहीं,
> जिन्दा वही है, जिसका विश्वास जिन्दा है!!

> काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाये,
> हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाये,
> यहाँ ज़िन्दगी तो हर कोई काट लेता है,
> ज़िन्दगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाये।

> सुख दुःख की धूप-छाँव से आगे निकल के देख,
> इन ख्वाहिशों के गाँव से आगे निकल के देख,
> तूफान क्या डुबायेगा तेरी कश्ती को,
> आँधियो की हवाओं से आगे निकल के देख।

> मुश्किल इस दुनिया में कुछ भी नहीं,
> फिर भी लोग इरादे तोड़ देते हैं,
> अगर दिल में हो कुछ करने की चाहत,
> तो सितारे भी अपनी जगह छोड़ देते हैं।

> बुझी शमां भी जल सकती है,
> तूफ़ान से कश्ती भी निकल सकती है,
> होके मायूस यूँ ना अपने इरादे बदल,
> तेरी किस्मत कभी भी बदल सकती है..

> जल को बर्फ़ में बदलने में वक्त लगता है,
> सूरज को निकलने में वक्त लगता है,
> किस्मत को तो हम बदल नही सकते,
> लेकिन अपने हौसलो से किस्मत बदलने में वक्त लगता है।

> छू ले आसमान ज़मीन की तलाश न कर,
> जी ले ज़िंदगी खुशी की तलाश न कर,
> तकदीर बदल जाएगी खुद ही मेरे दोस्त,
> मुस्कुराना सीख ले वजह की तलाश ना कर ।

> जिसमे उबाल हो ऐसा खून चाहिए,
> जीत के खातिर ऐसा जुनून चाहिए,
> ये आसमान भी आयेगा जमीन पर,
> बस इरादों में ऐसी गूंज होनी चाहिए!

> रख हौसला वो मंजर भी आयेगा
> प्यासे के पास चलकर समंदर भी आयेगा
> थककर न बैठ मंजिल के मुसाफिर
> मंजिल भी मिलेगी और मिलने का मजा भी आयेगा।।

> मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है
> हर पहलू जिंदगी का इम्तिहान होता है
> डरने वालों को मिलता नहीं कुछ जिंदगी में
> लड़ने वालों के कदमों में जहान होता है

> टूटा हूँ, बिखरा नहीं हूँ मैं,
> सुर्ख फूलों पर अभी,
> निखरा नहीं हूँ मैं,
> मुकम्मल सा आलम अभी,
> मेरा बनाना बाकी है,
> सपनो की ख्वाहिशों के आगे,
> अभी झुका नहीं हूँ मैं।

> मिट जाऊ तेरी धमक से मै वो साज नही और,
> छोड़ दूँ मैदान बेटा मै वो बाज नहीं..!!

> मुश्किलों से कह दो उलझा ना करें हमसे
> हमें हर हाल में जीने का हुनर आता है।

## मोटिवेशनल शायरी हिंदी में

> जमी से जुड़कर आसमान की बातें करो
> ख्वाब नहीं हकीकत से मुलाकात करो
> तूफान से डरते हैं बुजदिल यारों
> शेर दिल बन मुसीबत से दो-दो हाथ करो।

> ये जिंदगी है जनाब कई रंग दिखाएगी
> रुलाएगी कभी हसाएगी
> जो ख़ामोशी से सह गया वो निखर जाएगा
> जो भावनाओ में बह गया वो बिखर जायेगा।

> जिंदगी एक हसीं ख्वाब है
> जिसमें जीने की चाहत होनी चाहिए
> गम खुद ही ख़ुशी में बदल जायेंगे
> सिर्फ मुस्कुराने आदत होनी चाहिए

> हौंसलों में कैद आसमान रख परिंदो से भी ऊंची उड़ान रख छोटी सही पर भीड़ से हटकर अपनी एक अलग पहचान रख।

> सिर्फ सांसे चलते रहने को ही जिंदगी नहीं कहते
> आंखों में कुछ ख्वाब और दिल में उम्मीदें होना भी जरूरी है..

> जो खो गया, उसके लिए रोया नहीं करते
> जो पा लिया, उसे खोया नहीं करते
> उनके ही सितारे चमकते हैं,
> जो मजबूरियों का रोना रोया नहीं करते

> मंजिले बहुत है और अफ़साने भी बहुत है,
> जिंदगी की राह में इम्तिहान भी बहुत है,
> मत करो दुःख उसका जो कभी मिला नही
> दुनिया में खुश रहने के बहाने भी बहुत है।

> जिंदगी बहुत कुछ सिखाती है,
> थोड़ा रुलाती है थोड़ा हसाती है,
> खुद से ज्यादा किसी पे भरोसा मत करना,
> क्योंकि अँधेरे में तो परछाईं भी साथ छोड़ जाती है।

> फूलों की तरह मुस्कुराना ज़िंदगी में ,
> मुस्कुरा के गम भुलाना ज़िंदगी में,
> जीत के खुश हुए तो क्या खुश हुए,
> हार कर भी मुस्कुराना ज़िंदगी में।

> फर्क होता है खुदा और फ़क़ीर में,
> फर्क होता है किस्मत और लकीर में,
> अगर कुछ चाहो और न मिले तो समझ लेना कि,
> कुछ और अच्छा लिखा है तक़दीर में।

> होके मायूस न यूं शाम से ढलते रहिये,
> जिन्दगी भोर है सूरज सा निकलते रहिये।

> बेवजह दिल पे बोझ न भारी रखिये,
> जिंदगी एक खूबसूरत जंग है जारी रखिए।

> ईश्वर का दिया हुआ कभी अल्प नहीं होता
> जो टूट जाए वो संकल्प नहीं होता।
> और हार को लक्ष्य से दूर ही रखना
> क्योंकि जीत का कोई विकल्प नहीं होता।

> चलिए जिंदगी का जश्न, कुछ इस तरह मनाते है,
> कुछ अच्छा याद रखते है, कुछ बुरा भूल जाते है।

## Success Motivational Shayari

> विकल्प बहुत मिलेंगे
> मार्ग भटकाने के लिए..लेकिन…
> संकल्प एक ही काफी है
> मंजिल तक जाने के लिए…

> जिन्हें अपनी कमी नज़र आती है,
> उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

> जितना कठिन संघर्ष होगा
> जीत उतनी ही शानदार होगी !

> यूँ ही नहीं मिलती राही को मंज़िल,
> एक जूनून सा दिल में जगाना होता है,
> पूछा चिड़िया से कैसे बनाया आशियाना,
> बोली-भरनी पड़ती है उड़ान बार बार,
> तिनका-तिनका उठाना होता है।

> जब टूटने लगे हौंसला तो बस ये याद रखना,
> बिना मेहनत के हासिल तख़्त-ओ-ताज नहीं होते,
> ढूढ़ लेना अंधेरे में ही मंज़िल अपनी दोस्तों,
> क्योंकि जुगनू कभी रोशनी के मोहताज़ नहीं होते।

> मंज़िल तो मिल ही
> जाएगी भटक कर ही सही,
> गुमराह तो वो हैं
> जो घर से निकले ही नहीं।

> जो खोया है उससे बेहतरीन पाएंगे,
> सब्र रख मेरे दोस्त अपने भी दिन आएँगे।

> जो तेरे पड़े हैं पीछे तेरे सदा,
> पीछे चलते हैं चलते रह जाएँगे,
> तू बस मंजिल को हासिल कर,
> जो जलते हैं जलते रह जाएँगे।

> निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए यह
> एक सोच ही काफी है, कि हमारे
> जीवन का अच्छा समय आना तो
> अभी बाकी है.

> ज्यादा ख़्वाहिशें न रखिये जिंदगी से,
> बस अगला कदम पिछले से बेहतरीन
> होना चाहिए..!!

> नजर अंदाज करने वाले भी याद करेंगे
> जरा वक्त और हालात तो बदलने दो….

> अपनी हार को अपना अंत ना समझो
> अपनी मेहनत को दोष ना दो
> कामयाबी की राह में हार तो आएगी पर वही
> हार तुम्हें कामयाबी की तरफ भी ले जाएगी…

> राहों में अगर बाधाएं हो तो घबराए नहीं
> चमकता वही है जो घिसा गया हो।

> अकेले चलना पड़ता है सपनों की राहों पर
> यूं ही नहीं मिल जाती मंजिल चौराहे पर..

## Motivational Shayari for Students

> मुश्किलें जरुर हैं मगर ठहरा नहीं हूँ मैं,
> मंज़िल से जरा कह दो अभी पहुंचा नहीं हूँ मैं

> कैसा डर है जो दिन निकल गया
> अभी तो पूरी रात बाकी है,
> यूँ ही नहीं हिम्मत हार सकता मैं
> अभी तो कामयाबी से मुलाकात बाकी है।

> फिक्र करता है क्यों
> फिक्र से होता है क्या,
> करले आज खुद पे भरोसा
> देख फिर होता है क्या।

> मंज़िल भी ज़िद्दी है
> रास्ते भी ज़िद्दी है,
> देखते है कल क्या होगा
> हौसला भी तो जिद्दी हैं

> हर रोज गिरकर मुकम्मल खड़े हैं,
> ऐ जिंदगी जरा गौर से देख,,
> मेरे हौसलें तुझसे भी बड़े हैं।

> ख्वाब बड़े, सफर बड़ा कई चुनौती पार गया मैं.
> रुका नहीं, झुका नहीं तो कैसे कह दूं हार गया मैं..!

> कड़ी से कड़ी जुड़ती है तो जंजीर बन जाती है.!
> शिद्दत से मेहनत करो तो तकदीर बन जाती है..!!

> न किसी से कोई ईर्ष्या न किसी से कोई होड़,
> मेरी अपनी मंजिलें मेरी अपनी दौड़..!!

> जब आंखों में अरमान लिया.
> मंजिल को अपना मान लिया।
> है मुश्किल क्या आसान क्या
> जब ठान लिया तो ठान लिया।

> तू तहलका मचाने के लिए पैदा हुआ है,
> क्यो गुमशुम गुमनाम बैठा है,
> उठ पहचान अपने आप को…
> तेरे अन्दर भी एक तूफान बैठा है ।

> पानी में तस्वीर बना सकते हो तुम
> पहाड़ से सड़क निकाल सकते हो तुम
> वो कायर है जो तकदीर पे रोते हैं
> जैसी चाहो वैसी तकदीर बना सकते हो तुम

> ज़िन्दगी से यही सीखा है
> मेहनत करो रुकना नहीं,
> हालत कैसे भी हो किसी
> के सामने झुकना नहीं ||

> यकीन हो तो रास्ता कहीं से भी निकल सकता है
> हवा का ओट लेकर चिराग कहीं भी जल सकता है।

> बुरा वक्त नही बुरे हालात होते हैं,
> दिल साफ रखो तो खुदा भी पास होता है…!

> हिम्मत मत खोना अभी बहुत आगे जाना है
> जिन्होंने कहा था तेरे बस का नहीं
> उन्हें भी करके दिखाना है।

> कि तू थोड़ा सा सब कर ले इम्तिहान जारी है,
> एक दिन वह भी आएगा कि वक्त कहेगा,
> चल अब तेरी बारी है..!!

> कल जो होगा सोचना छोड़ दो,
> बस मेहनत करके सारे रिकॉर्ड तोड़ दो

## Motivational Shayari Status

> जिस्म ही तो बूढ़ा हुआ है साहब भूख तो जवान है
> पेट तो भरना है जब तक जान में जान है.

> इस जिंदगी में कोई किसी किसी का नहीं होता
> हम सोचते हैं जो सिर्फ हमारा है पर वक्त आने पर वह भी हमारा नहीं होता.

> खुद में झांकने के लिए जिगर चाहिए जनाब
> दूसरों में बुराई बताने में तो हर शख्स माहिर है…

> कद्र होती है इंसान की जरूरत पड़ने पर ही क्योंकि
> बिना जरूरत के तो लोग मोमबत्ती भी नहीं जलाया करते..

> उम्मीद जिंदा रखिए साहब आज हंसने वाले कल तालियाँ भी बजाएंगे।

> आपके पास जितना समय अभी है उससे अधिक समय कभी नहीं होगा..

> निकलो जब भी सफर पर तो अपनी गाड़ी में संघर्ष, सब्र, धैर्य और हौसलों के पहिए जरूर लगा लेना।

> पैसा वही है जो पास में है
> ताकत वही है जो हाथ में है
> और अपने वही हैं जो साथ में है..

> भलाई करते रहिये बहते पानी की तरह
> बुराई खुद ही किनारे लग जाएगी कचरे की तरह।

> वक्त सबको मिलता है जिंदगी में बदलने के लिए पर
> जिंदगी दोबारा नहीं मिलती वक्त को बदलने के लिए।

जीवन मिलना भाग्य की बात है  
मृत्यु होना समय की बात है  
पर मृत्यु के बाद भी लोगो के दिलो में  
जीवित रहना ये कर्मो की बात है।

तब तक कमाओ जब तक महंगी चीजे सस्ती  
न लगने लगे चाहे वो सम्मान हो या सामान।

कोई गिरने में राजी कोई गिराने में राजी  
जो गिरकर संभल जाए वही जीतता है बाजी।

खुद गिरा खुद संभल के खड़ा हुआ हूँ  
मजबूरियाँ थी इसलिए थोड़ा जल्दी बड़ा हुआ हूँ।

उसके रहते जीवन में कोई गम नहीं होता  
दुनिया साथ दे या न दे पर माँ का प्यार कभी कम नहीं होता।

ठुकरा दिया जिन्होंने मुझे मेरा वक्त देख कर  
कसम खाता हूँ ऐसा वक्त लाऊंगा की मिलना पड़ेगा मुझसे वक्त लेकर।

जिनके ऊपर जिम्मेदारी का बोझ होता है  
उनके पास रूठने और टूटने का वक्त नहीं होता है।

थोड़ा डूबूँगा मगर में फिर तैर आऊंगा  
ऐ जिंदगी तू देख में फिर जीत जाऊंगा।

जो रातों को कोशिशों में गवां देते हैं  
वही सपनो की चिंगारी को हवा देते हैं।

जीत निश्चित हो तो कायर भी लड़ सकते है।  
बहादुर वो कहलाते है जो हार निश्चित हो फिर भी मैदान नहीं छोड़ते।

शोर मत कर अभी ग़मों की रात है  
धज्जिया उड़ा देंगे बस कुछ दिनों की बात है।

सफलता डिग्री नहीं हुनर मांगती है।

[Motivational Attitude Shayari](https://shayarigo.com/motivational-attitude-shayari/)
 >>

### चलते-चलते…

मेरे प्यारे दोस्तों, याद रखना कि आपकी आज की तकलीफ ही आपका कल का इनाम है। लोग क्या कहेंगे, ये सोचना छोड़ दो, क्योंकि जब आप टॉप पर पहुँचोगे, तो वही लोग कहेंगे कि “हमें तो पहले ही पता था कि तुम कुछ बड़ा करोगे!” अपने जुनून को अपनी ढाल बनाओ और बस आगे बढ़ते रहो।

तो भाई लोग और सहेलियों, आज कौन सी शायरी ने आपके रोंगटे खड़े कर दिए? कमेंट्स में (🔥🎯) चिपकाकर अपना इरादा ज़ाहिर करो!

**See Also:**

[Life Shayari](https://shayarigo.com/life-shayari/)
  
[Attitude Shayari](https://shayarigo.com/attitude-shayari/)
  
[लव स्टेटस](https://shayarigo.com/love-status/)
  
[Love Shayari](https://shayarigo.com/love-shayari/)

## Structured Data

```json
{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "Article",
    "headline": "Best Motivational Shayari🦁🚀🔥 in Hindi | मोटिवेशनल shyri 2026",
    "description": "हे दोस्तों! क्या हाल-चाल? उम्मीद है आप सबके अंदर की आग और हौसला एकदम बुलंद होगा! 🚀🔥 ज़िंदगी कभी-कभी हमें ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा ... Explore More",
    "url": "https://shayarigo.com/motivational-shayari/",
    "mainEntityOfPage": {
        "@type": "WebPage",
        "@id": "https://shayarigo.com/motivational-shayari/"
    },
    "datePublished": "2026-03-31T14:49:58+00:00",
    "dateModified": "2026-03-31T14:50:02+00:00",
    "author": {
        "@type": "Person",
        "name": "ShayariGO",
        "url": "https://shayarigo.com/author/shayarigo/"
    },
    "publisher": {
        "@type": "Organization",
        "name": "ShayariGO",
        "url": "https://shayarigo.com/",
        "logo": {
            "@type": "ImageObject",
            "url": "https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/11/cropped-shayarigo-logo.png"
        }
    },
    "isPartOf": {
        "@type": "WebSite",
        "name": "ShayariGO",
        "url": "https://shayarigo.com/"
    },
    "image": {
        "@type": "ImageObject",
        "url": "https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/motivational-shayari.webp",
        "width": 1280,
        "height": 720
    },
    "articleSection": [
        "Hindi",
        "Shayari"
    ],
    "keywords": "Hindi, Shayari"
}
```
