---
title: "Sad Shayari in Hindi 💔🥺 | 230+ सैड शायरी हिंदी में"
id: "582"
type: "post"
slug: "sad-shayari"
published_at: "2026-03-31T13:32:30+00:00"
modified_at: "2026-03-31T13:32:35+00:00"
url: "https://shayarigo.com/sad-shayari/"
markdown_url: "https://shayarigo.com/sad-shayari.md"
excerpt: "नमस्ते दोस्तों! कैसे हो आप सब? उम्मीद है कि आप अपनी हिम्मत और हौसला बनाए हुए होंगे। ज़िंदगी हमेशा वैसी नहीं होती जैसी हम चाहते ... Explore More"
featured_image: "https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari.webp"
featured_image_width: "1280"
featured_image_height: "720"
featured_image_id: "583"
featured_image_alt: "Sad Shayari in Hindi"
featured_image_caption: ""
featured_image_mime: "image/webp"
featured_image_filesize: "41030"
taxonomy_category:
  - "Hindi"
  - "Shayari"
---

नमस्ते दोस्तों! कैसे हो आप सब? उम्मीद है कि आप अपनी हिम्मत और हौसला बनाए हुए होंगे।

ज़िंदगी हमेशा वैसी नहीं होती जैसी हम चाहते हैं, है न? कभी कोई अपना दूर चला जाता है, तो कभी उम्मीदें कांच की तरह टूट जाती हैं। वो जो सीने में एक भारीपन सा होता है, जिसे हम चाहकर भी किसी को दिखा नहीं पाते… वही तो सबसे गहरा दर्द है। जब शब्द कम पड़ जाते हैं और आँसू पलकों पर आकर रुक जाते हैं, तब **‘सैड शायरी’ (Sad Shayari)** ही हमारे टूटे हुए दिल का सहारा बनती है।

मैं समझ सकता हूँ कि इस वक्त आप क्या महसूस कर रहे होंगे। इसीलिए, आज मैं आपके लिए लेकर आया हूँ कुछ बहुत ही रूहानी और **Heart-Touching Sad Shayari in Hindi**। ये सिर्फ अल्फाज़ नहीं हैं, ये वो जज़्बात हैं जो शायद आप अभी किसी से कह नहीं पा रहे। इन्हें अपने WhatsApp स्टेटस या Instagram रील पर लगाओ, ताकि आपके दिल का बोझ थोड़ा हल्का हो सके। 💔🥺

**Contents** [hide](#)

- [1 Sad Shayari in Hindi](#Sad-Shayari-in-Hindi)
- [2 Emotional Sad Shayari in Hindi](#Emotional-Sad-Shayari-in-Hindi)
- [3 सैड शायरी हिंदी में](#saida-sayari-hindi-mem)
- [4 Heart Touching Sad Shayari](#Heart-Touching-Sad-Shayari)
- [5 Top 10 Sad Shayari](#Top-10-Sad-Shayari)
- [6 Two Line Sad Shayari](#Two-Line-Sad-Shayari)
- [7 Hard Sad Shayari](#Hard-Sad-Shayari)
- [8 Short Sad Shayari in Hindi](#Short-Sad-Shayari-in-Hindi)
- [9 Ishq Sad Shayari](#Ishq-Sad-Shayari)
- [10 Sad Shayari Life](#Sad-Shayari-Life)
- [11 Sad Love Sad Shayari](#Sad-Love-Sad-Shayari)
- [12 Life Sad Shayari](#Life-Sad-Shayari)
- [13 Sad Shayari for Boys](#Sad-Shayari-for-Boys)
- [14 Sad Shayari For WhstApp Status](#Sad-Shayari-For-WhstApp-Status)
- [15 4 Line Sad Shayari](#4-Line-Sad-Shayari)
- [16 Sad Shayari for Life](#Sad-Shayari-for-Life)
- [17 Sad Shayari in Hindi English Text](#Sad-Shayari-in-Hindi-English-Text)
  - [17.1 Sad Status >>](#Sad-Status)
  - [17.2 चलते-चलते…](#calate-calate)

## Sad Shayari in Hindi

> खामोशियां कभी बेवजह नही होती,
> कुछ दर्द आवाज छीन लिया करते हैं।

> शाम की उदासी में यादों का मेला है,
> भीड़ तो बहोत है पर मन अकेला है।

![Sad Shayari in Hindi for Love](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari-1.jpg)

> कहने को तो आंसू अपने होते हैं,
> पर देता कोई और ही है।
> 🥀💔

> दर्द दे गए सितम भी दे गए,
> ज़ख्म के साथ वो मरहम भी दे गए,
> दो लफ्जों से कर गए अपना मन हल्का,
> और हमें कभी ना रोने की कसम दे गए।

![Dard Sad Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari-2.jpg)

> मिट जाते हैं औरों को मिटाने वाले,
> लाश कहाँ रोती है, रोते हैं जलाने वाले।

> जो नजर से गुजर जाया करते हैं,
> वो सितारे अक्सर टूट जाया करते हैं,
> कुछ लोग दर्द को बयां नही होने देते,
> बस चुपचाप बिखर जाया करते हैं।

![Sad Shayari in Hindi for Life](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari-3.jpg)

> खो देते हैं फिर खोजा करते हैं,,
> यही खेल हम जिंदगी भर खेला करते हैं।

> कभी कभी मोहब्बत में वादे टूट जाते हैं,
> इश्क़ के कच्चे धागे टूट जाते हैं,
> झूठ बोलता होगा कभी चाँद भी,
> इसलिए तो रूठकर तारे टूट जाते हैं।

![Sad Shayari for Love in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari-4.jpg)

> दुनिया में मोहब्बत करने वालों की
> तकदीर बदलती रहती है,
> शीशा तो वही रहता है,
> बस तस्वीर बदलती रहती है।

> एक अदा से शुरू,
> एक अंदाज़ पर खत्म होती है,
> नज़र से शुरू हुई मोहब्बत,
> नज़र अंदाज पर खत्म होती है।

![Love Sad Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari-5.jpg)

> बदल जाते हैं वो लोग वक्त की तरह
> जिन्हें हद से ज्यादा वक्त दिया जाए।

> न जाहिर हुई तुमसे,
> न बयां हुई हमसे,
> बस सुलझी हुई मोहब्बत,
> आँखों में ही उलझी रही।

![Very Sad Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari-6.jpg)

> दिल का दर्द आँखों से बयान होता है,
> ज़रूरी नही के हर ज़ख्म का निशान होता है।

> दर्द सहते सहते एक लम्हे के बाद दर्द भी बेअसर हो जाता है,
> फिर कोई पश्चात, कोई माफी की गुंजाइश नही रहती।

![Sad Shayari 2 Line in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari-7.jpg)

> लोग शोर से जाग जाते हैं साहब
> हमें एक इंसान की खामोशी सोने नही देती।

> दिल चाहे कितना भी तकलीफ में हो,
> तकलीफ़ देने वाला दिल में ही रहता है।

![Sad Shayari for Life in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari-8.jpg)

> इतने बुरे तो नही थे हम
> जितना इल्जाम लगाया लोगों ने,
> कुछ किस्मत खराब थी,
> कुछ आग लगाई लोगों ने।

> ना मेरे यार अपने थे,
> ना मेरा प्यार अपना था,
> काश ये दिल भी मान ले,
> ये सब एक सपना था।

![Best Sad Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari-9.jpg)

> कुछ ख्वाहिशें कुछ चाहतें अभी बाकी हैं,
> टूट कर भी लगता है
> टूटना अभी बाकी है।

> दिल तो करता है ख़त्म कर दूं ये दर्द से भरी जिंदगी,
> फिर ख्याल आता है, वो नफरत किससे करेंगे,
> अगर हम ही न रहे इस जहां में।

![Short Sad Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari-10.jpg)

> चेहरे पर हँसी और दिल में गम,
> कुछ इस तरह से जी रहे हैं हम।

> थोड़ा सा दर्द बांटने के लिए आया था कोई,
> रुकसत हुआ तो अपना गम भी मुझे दे गया।

![Sad Shayari Love in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari-11.jpg)

> कुदरत के इन हसीन नजारों का हम क्या करें,
> तुम साथ नही तो इन चांद सितारों का क्या करें।

![Sad Shayari for Love in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari-12.jpg)

> अपनी शामों में हिस्सा,
> फिर किसी को ना दिया,
> इश्क तेरे बिना भी,
> मैंने तुझसे ही किया।

> मैंने तेरे बाद किसी के साथ
> जुड़ कर नही देखा,
> मैंने तेरी राह तो देखी,
> पर तूने मुड़ कर ही नही देखा।

![Love Sad Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari-13.jpg)

> तलब ऐसी कि,
> सांसों में समा लूं तुझे,
> और किस्मत ऐसी की
> देखने को भी मोहताज हूं मैं।

![Sad Shayari for Love in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari-14.jpg)

> आँखें थक गई हैं,
> आसमान को देखते देखते,
> पर वो तारा नही टूटता,
> जिसे देखकर तुम्हे मांग लूं।

> इतना मत तरसा कि
> तुझे तेरे किए पर अफ़सोस हो,
> क्या पता कल तुम मुझसे बात करना चाहो
> और मेरा दिल खामोश हो।

![Life Sad Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari-15.jpg)

> इक बीज मोहब्बत का बोया था,
> इक फसल दर्द की काटी है।
> 💔🥀✍️

![Life Sad Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari-16.jpg)

> मर जाए तो बढ़ जाती है इंसान की कीमत
> जिंदा रहे तो जीने की सजा देती है दुनिया।

![Sad Shayari 2 Line in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari-17.jpg)

> बेशुमार जख्मों की मिसाल हूं मैं,
> फिर भी हंस लेता हूं कमाल हूं मैं।
> 🥹🥀💔

> होने थे जितने खेल मुकद्दर के हो गए,
> हम टूटी नाव लेके समुंदर के हो गए,
> की खुशबू हमारे हाथ को छूकर गुजर गई,
> हम फूल सबको बांटकर पत्थर के हो गए।

![dard Sad Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari-18.jpg)

> दो पल मुस्कुराकर हुई आँखें नम,
> फिर वही गम… फिर वही हम।

![2 Line Sad Shayari in Hindi](https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari-19.jpg)

> कुछ ख्वाब तुमने तोड़ दिए,
> बाकी मैने देखना छोड़ दिए।
> 🥹🥀💔

> खामोश चेहरे पर हजारों पहरे होते हैं,
> हँसती आँखों में भी ज़ख्म गहरे होते हैं।

## Emotional Sad Shayari in Hindi

> कुछ इस कदर दे गया है वो
> अपनी यादों की निशानी,
> जिसे याद करके आज भी छलक
> जाते हैं, आंखों से पानी।

> मंज़िल भी उसी की थी रास्ता भी उसी का था,
> एक हम अकेले थे काफ़िला भी उसी का था,
> साथ साथ चलने की कसम भी उसी की थी,
> और रास्ता बदलने का फैसला भी उसी का था।

> जिंदगी में जो खास होते हैं,
> वो कुछ पलों के लिए ही पास होते हैं।🥀

> आज एक अरसे के बाद हँसे,
> वो भी अपने हाल पर।
> 💔🥀

> अब ना कोई शिकवा ना गिला
> ना कोई मलाल रहा,
> सितम उनके भी बेमिसाल रहे,
> सब्र अपना भी कमाल रहा।

> जो इंसान आपको रोता हुआ छोड़ दे,
> यकीन मानिए वो कभी आपका नही हो सकता।

> जब दर्द आँखों से छलक गया,
> फिर जिंदगी का फसाना बदल गया,
> रिश्ता जुड़ भी जाए तो क्या
> कोई नज़रों से उतर गया।

## सैड शायरी हिंदी में

> उसको भी हम से मोहब्बत हो ज़रूरी तो नहीं…
> इश्क ही इश्क की कीमत हो ज़रूरी तो नहीं..!

> दर्द से हाथ न मिलाते तो और क्या करते,
> गम के आंसू न बहाते तो और क्या करते,
> उसने मांगी थी हमसे रौशनी की दुआ,
> हम खुद को न जलाते तो और क्या करते।

> ना जिंदगी मिली न वफ़ा मिली,
> क्यों हर खुशी हम से खफा मिली,
> झूठी मुस्कान लिए दर्द छुपाते रहे
> सच्चे प्यार की हमें क्या सजा मिली.!💔

> ना वो आ सके, ना हम कभी जा सके,
> ना दर्द दिल का किसी को सुना सके,
> बस खामोश बैठे हैं उनकी यादों में,
> ना उसने याद किया ना हम उसे भुला सकें।

> दर्द देकर इश्क ने हमें रुला दिया,
> जिसपे मरते थे उसने ही हमें भुला दिया,
> हम तो उनकी यादों में ही जी लेते मगर,
> उन्होंने तो यादों में ही जहर मिला दिया।

> उल्फत बदल गई, कभी नियत बदल गई,
> खुदगर्ज जब हुए तो सीरत बदल गई,
> अपना कसूर दूसरों के सिर पर डाल कर,
> कुछ लोग सोचते हैं हकीकत बदल गई।।

> दुनिया में उल्फत का यही दस्तूर होता है,
> दिल से जिसे चाहो वही हमसे दूर होता है,
> दिल टूट कर बिखरता है इस कदर जैसे,
> काँच का खिलौना टूट कर चूर चूर होता है।

> रश्मों को जंजीरें भी तोड़ी जा सकती हैं,
> तेरी खातिर दुनिया भी छोड़ी जा सकती है,
> उसको भुलाकर हमें ये मालूम हुआ,
> आदत कैसी भी हो छोड़ी जा सकती है।🥀

> दर्द में इस दिल को तड़पते देखा,
> अपने सामने हर रिश्ते को बिखरते देखा,
> कितने प्यार से सजाई थी ख्वाबों की दुनिया,
> उसे अपने आंखों के सामने बिखरते देखा।

> जिनके याद में हम दीवाने हो गए,
> वो हमसे ही अनजाने हो गए,
> उसे तलाश है नए साथी की,
> क्योंकि उसकी नजर में हम पुराने हो गए।

> वक्त गुजर जाता है कहानी बनकर,
> याद रह जाती है सिर्फ निशानी बन कर,
> हम तो हमेशा दिल के करीब रहेंगे,
> कभी मौसम तो कभी आंखों का पानी बनकर।

> मोहब्बत सिखा कर जुदा हो गया,
> ना सोचा ना समझा खफा हो गया,
> दुनिया में किसको हम अपना कहें,
> जो अपना था वही बेवफ़ा हो गया।

> पलकों में आंसू और दिल में दर्द रोया,
> हसने वालों को क्या पता रोने वाला किस कदर रोया,
> मेरी तन्हाई का आलम वही जान सकता है,
> जिसने जिंदगी में किसी को पाने से पहले खोया।

> लोग मिल जाते हैं कहानी बन कर,
> दिल में बस जाते हैं निशानी बन कर,
> जिन्हें हम रखना चाहते हैं अपनी आंखों में,
> क्यों निकल जाते हैं वो पानी बन कर।💔

> रात गहरी थी डर भी सकते थे,
> हम जो कहते थे कर भी सकते थे,
> तुम जो बिछड़े तो ये भी न सोचा,
> हम तो पागल थे मर भी सकते थे!

> उसके चेहरे पर इस कदर नूर था,
> कि उसकी यादों में रोना मंजूर था,
> बेवफा भी नही कह सकते उनको,
> प्यार तो हमने किया वो तो बेकसूर था।

> खुदा करे मैं मर जाऊं
> तुझे खबर ना मिले,
> तू ढूंढता रहे मुझे पागलों की तरह
> पर तुझे कब्र ना मिले।🥀

> कबर पे वो रोने आए हैं,
> मुझे तुमसे प्यार है ये कहने आए हैं,
> जब जिंदा था तो रुलाया बहुत था,
> अब आराम से सोए हैं तो जगाने आए हैं।

> वो इश्क नही, कारोबार कर रहे थे,
> की जब फुर्सत में थे, तभी प्यार कर रहे थे!💔🥀

> वक्त ने मुझे चुप रहना सिखा दिया,
> और हालातों ने सहना सिखा दिया,
> अब किसी की आस नही जिंदगी में,
> क्योंकि मेरी तन्हाइयों ने मुझे अकेले रहना सिखा दिया।

> भूला तो नही होगा,
> पर अब पहले सी वो बात भी नही है,
> थे सबसे खास कभी उनके,
> पर अब हम सबके बाद भी नही हैं।

> कोई रिश्ता नया या पुराना नही होता,
> जिंदगी का हर पल सुहाना नही होता,
> जुदा होना तो किस्मत की बात है,
> पर जुदाई का मतलब भुलाना नही होता।

> यूं पलके झुका देने से नीद नही आती,
> सोते वही लोग हैं, जिनके पास किसी की यादें नही होती..!💔

> किसी के दिल का दर्द किसने देखा है,
> देखा है, तो सिर्फ चेहरा देखा है,
> दर्द तो तन्हाई में होता है,
> लेकिन तन्हाइयों में लोगों ने हमें हंसते हुए देखा है।

## Heart Touching Sad Shayari

> जिंदगी गुजर रही है,
> इम्तिहानों के दौर से,
> एक ज़ख्म भरता नही,
> और दूसरा आने की जिद करता है।

> ऐसा भी क्या जीना मेरा,
> की पल पल तड़पता हूं मैं,
> किसी की याद में किसी के इंतजार में,
> रोज़ जीता रोज़ मरता हूं मैं।💔

> नजरों से देखो तो आबाद हैं हम,
> दिल से देखो तो बर्बाद हैं हम,
> जीवन का हर लम्हा दर्द से भर गया है,
> फिर कैसे कह दें आज़ाद हैं हम।

> आँखों में आ जाते हैं आंसू,
> फिर भी लबों पे हँसी रखनी पड़ती है,
> ये मोहब्बत भी क्या चीज है यारों,
> जिस से करते हैं उसी से छुपानी पड़ती है।

> जिंदगी से शिकवा नहीं कि
> उसने गम का आदी बना दिया,
> गिला तो उनसे है जिन्होंने रोशनी की
> उम्मीद दिखा के दिया ही बुझा दिया।

> जिंदगी का हर ज़ख्म उसकी मेहरबानी है,
> मेरी जिंदगी एक अधूरी कहानी है,
> मिटा देता हूं मैं सीने से हर दर्द,
> लेकिन ये दर्द उसकी आखरी निशानी है।

> मुझे भी सिखा दो
> भूल जाने का हुनर,
> मैं थक गया हूं, हर लम्हा
> हर सांस तुम्हे याद करते करते।

> चले जायेंगे एक दिन
> तुझे तेरे हाल पर छोड़कर,
> कदर क्या होती है,
> ये तुझे वक्त बताएगा।

> जिंदगी की तलाश में मौत की
> राह चलते गए,
> समझ आया जब तक, तब तक
> तन्हाइयों में डूबते चले गए।

> सांसों से बंधी थी एक डोर
> जो तोड़ दी हमने,
> अब हम भी चैन से सोयेंगे,
> मोहब्बत छोड़ दी हमने..!

> मेरी चाहत ने उसे खुशी दे दी, बदले में उसने मुझे खामोशी दे दी, खुदा से दुआ मांगी मरने की तो, उसने भी तड़पने के लिए जिंदगी दे दी।

> मंजिल भी उसी की थी रास्ता भी उसी का था,
> एक हम अकेले थे, काफिला भी उसी का था,
> साथ साथ चलने की कसम भी उसी की थी
> और रास्ता बदलने का फैसला भी उसी का था।

> तुमको पाकर भी खाली मेरे हाथ रह गए,
> क्यूं कश्मकश में ही मेरे जज़्बात रह गए,
> कुछ बातें, कुछ यादें और थोड़ी सी तन्हाई,
> बस कुछ ख्यालों के साए मेरे साथ रह गए।

> जीना चाहा तो जिंदगी से दूर थे हम,
> मरना चाहा तो जीने को मजबूर थे हम,
> सर झुका कर कुबूल कर ली हर सजा,
> बस कसूर इतना था कि बेकसूर थे हम।

> आंसू आ जाते हैं रोने से पहले,
> ख्वाब टूट जाते हैं सोने से पहले,
> लोग कहते हैं कि मोहब्बत एक गुनाह है,
> काश कोई रोक लेता मुझे ये गुनाह होने से पहले।

> नदी से किनारे छूट जाते हैं,
> आसमान से तारे टूट जाते हैं,
> जिंदगी की राह में अक्सर ऐसा होता है,
> जिसे हम दिल से चाहते हैं वही हमसे रूठ जाते हैं।

> उल्फत बदल गई, कभी नियत बदल गई,
> खुदगर्ज जब हुए, तो फिर सीरत बदल गई,
> अपना कसूर दूसरों के सर पर डालकर,
> कुछ लोग सोचते हैं, हकीकत बदल गई।

> वो करीब भी ना आए, तो इजहार क्या करते,
> खुद बने निशाना, तो शिकार क्या करते,
> मर गए पर खुली रखी आंखे,
> इससे ज्यादा किसी का इंतजार क्या करते।

> तमाम उम्र जिंदगी से दूर रहे,
> तेरी खुशी के लिए तुझसे दूर रहे,
> अब इस से बढ़कर वफ़ा की सजा क्या होगी,
> कि तेरे होकर भी तुझसे दूर रहे।

> मैंने कहा रंगो से इश्क़ है मुझे,
> फिर जमाने ने हर रंग दिखाया मुझे।

## Top 10 Sad Shayari

इश्क़ खुदकुशी का धंधा है, “अपनी ही लाश अपना ही कंधा है” ….

तुझसे बिछड़ने के बाद खुद को यही सिखाया हमने हाथ तो मिलाया सबसे पर कभी दिल नही मिलाया हमने ….

मैंने तेरे बाद किसी के साथ जुड़कर नही देखा मैने तेरी राह तो देखी पर तूने मुड़कर नही देखा ….

जख्म तो आज भी ताज़ा हैं पर वो निशान चला गया मोहब्बत तो आज भी बेपनाह है पर वो इंसान चला गया ….

इश्क़ के सपनो का, वो हर मीठा लम्हा गुजर गया, तेरा प्यार “झूठा” था, वादे करके “मुकर” गया… ….

शिकवा करूं भी तो करूं किस से, दर्द भी मेरा, और दर्द देने वाला भी मेरा। ….

मन्नते और मिन्नते कुछ काम नही आता, चले ही जाते हैं वो जिन्हे जाना होता है। ….

इस छोटे से दिल में, किस-किस को जगह दूं मैं, गम रहे…दम रहे…फरियाद रहे…या तेरी याद..!! ….

गम मिला तो रो ना सके खुशी मिली तो मुस्कुरा ना सके मेरी जिंदगी भी क्या जिंदगी है जिसे चाहा उसे पा ना सके। ….

कुछ बदल जाते हैं, कुछ मजबूर हो जाते हैं, बस यूं लोग एक दूसरे से दूर हो जाते हैं।

## Two Line Sad Shayari

> जवाब लेने चले थे, सवाल ही भूल गए!
> अजीब है ये इश्क भी, अपना हाल भी भूल गए!!

> कुछ ना बचा मेरे इन, दो खाली हाथों में,
> एक हाथ से किस्मत रूठ गई,
> तो दूसरे हाथ से मोहब्बत छूट गई।

> कुछ गम…कुछ ठोकरें…
> कुछ चीखें उधार देती है…
> कभी कभी जिंदगी…
> मौत आने से पहले ही मार देती है…

> जिंदगी में कुछ हसीन पल यूंही गुजर जाते हैं
> रह जाती हैं यादें और इंसान बिछड़ जाते हैं।

> कुछ अजीब सा चल रहा है, ये वक्त का सफर…
> एक गहरी सी खामोशी है खुद के ही अंदर…

> लाख चाहूं कि तुझे याद ना करूं मगर,
> इरादा अपनी जगह, बेबसी अपनी जगह..!!

> तुम्हारी और हमारी रात में बस फर्क इतना है
> तुम्हारी सो के गुजरती है
> हमारी रो के गुजरती है।

> वक्त की तरह निकल गया वो,
> नजदीक से भी और तकदीर से भी..!

> दो ही हमसफर मिले जिंदगी में,
> एक सबर… तो दूसरा इम्तिहान..!!

> “गम” ये लफ्ज़ कहने में तो कम लगता है
> लेकिन दोस्तों सहने में बड़ा दम लगता है।

> कहीं जीत तो कहीं हार के निशान हैं,
> कौन जाने, हम कितने दिन के मेहमान हैं।

> कभी सोचा न था इतनी जल्दी खत्म कर दोगे रिश्ता हमसे,
> मिले तो यूं थे जैसे सदियों साथ निभाओगे।

> ना जिंदगी मिली ना वफा मिली,
> क्यों हर खुशी हमसे खफा मिली,
> झूठी मुस्कान लिए दर्द छुपाते रहे,
> सच्चे प्यार की हमे क्या सजा मिली.!

> बड़ी अजीब होती हैं ये यादें
> कभी हंसा देती हैं, कभी रुला देती हैं।

> हँसते बहुत हैं, मुस्कुराते कम हैं,
> रोते नही बस आँखें नम हैं,
> सवाल सी जिंदगी है, जवाब कोई नही,
> शोर तो बहुत है, पर उसकी आवाज कोई नही..!

> दिल में जो है, वो सब सच बता देता हूं,
> किस्मत खराब इतनी जिसको चाहता हूं उसी को गंवा देता हूं।

> अच्छी थी कहानी मगर अधूरी रह गई,
> इतनी मोहब्बत के बाद भी दूरी रह गई…

> इस तरह से लोग रूठ गए मुझसे,
> जैसे मुझसा बुरा दुनिया में कोई और नही।

> हमे तो प्यार के दो लफ्ज़ भी ना नसीब हुए,
> और बदनाम ऐसे हुए जैसे इश्क के बादशाह थे हम।

> बड़े ही खुशनुमा वहम में थे,
> कि हम उनकी जिंदगी में अहम थे

> धीरे धीरे वो हमें अपनी जिंदगी से हटाते रहे,
> बताकर मजबूरियां हमे वो अपना दिल कहीं और लगाते रहे।

## Hard Sad Shayari

> अधूरे चांद से फरियाद तो करता होगा,
> वो मुझे ज्यादा नही पर याद तो करता होगा..!!

> जिंदगी में हिस्सा बनने की चाह थी,
> मगर किस्मत ने किस्सा बनाकर छोड़ दिया…!

> दर्द मुझको ढूंढ लेता है रोज नए बहाने से,,
> वो हो गया है वाकिफ मेरे हर ठिकाने से!

> शायद अब लौट ना पाऊं कभी खुशियों के बाजार में,
> गम ने ऊंची बोली लगाकर खरीद लिया है मुझे…

## Short Sad Shayari in Hindi

हमेशा याद रहेगा ये दौर हमको,,  
क्या खूब तरसे जिंदगी में एक शख्स के लिए.!!

हमे लगता था वो नाराज़ हैं हमसे  
हम गलत थे वो तो परेशान थे हमसे…

जिसकी गलतियों से भी मैने रिश्ता निभाया है  
उसने बार बार मुझे फालतू होने का एहसास दिलाया है।

कहने को तो बहुत कुछ बाकी है,  
मगर तेरे लिए मेरी खामोशी ही काफी है..

शौक ही नही रहा की खुद को साबित करूं,  
अब तो आप जो समझो वही हूं..!

तेरे हर सवाल का जवाब सिर्फ़ यही है,  
हां मैं गलत हूं, और तू सही है।

## Ishq Sad Shayari

कोई बीमार हम सा नही,  
कोई इलाज तुम सा नही!

हम भी जिया करते थे कभी,  
परिंदे जैसी आजादी लेकर!  
फिर एक शख्स आया,  
मोहब्बत की आड़ में, मेरी बर्बादी लेकर!

मेरी कोशिश कभी कामयाब ना हो सकी,  
ना तुझे पाने की, ना तुझे भुलाने की।

जज्बातों में ढल के यूं, दिल में उतर गया,  
बन के मेरी वो आदत, अब खुद बदल गया!!

ना शिकवा है गैरों से, मगर  
उम्मीद अब अपनो से भी नही रही।

## Sad Shayari Life

किस्मत ने जैसे चाहा वैसे ढल गए हम  
बहुत संभल के चले फिर भी फिसल गए हम,  
किसी ने विश्वास तोड़ा तो किसी ने दिल,  
और लोग कहते हैं की बदल गए हैं हम।

ना रास्तों ने साथ दिया…  
ना मंज़िल ने इंतजार किया…  
मैं क्या लिखूं अपनी जिंदगी पर…  
मेरे साथ तो…  
उम्मीदों ने भी मजाक किया…

उदास कर देती है ये शाम  
ऐसा लगता है…  
जैसे कोई भूल रहा है धीरे-धीरे..

सोचता हूं की दूर चला जाऊं उसके शहर से,  
पर क्या करूं उसकी यादें पीछा नही छोड़ती।

यूं तो कोई शिकायत नहीं मुझे मेरे आज से मगर,  
कभी कभी बीता हुआ पल बहुत याद आता है।।

## Sad Love Sad Shayari

सुकून की तलाश में हम दिल बेचने निकले थे  
खरीददार ऐसा मिला दर्द भी दे गया दिल भी ले गया।

वक्त ने दिखा दी सबकी हकीकत  
वरना हम तो वो थे जो सबको अपना समझते थे।

किसी को अपनी जान से ज्यादा चाहने का इनाम  
दर्द और आंसू के अलावा कुछ नही मिलता।

सफर की शुरुआत एक छोटी सी मुलाकात से हुई थी  
और उसी सफर का अंत बिना बात के हो गया।

छोड़ दिया उसने हमे भीगे कागज की तरह,  
ना लिखने के काबिल छोड़ा ना जलने के।

बहुत उम्मीद थी दुनिया से लेकिन  
हमीं आखिर हमारे काम आए

ख्वाहिश तो न थी किसी से  
दिल लगाने की,  
पर किस्मत में दर्द लिखा हो  
तो मोहब्बत कैसे न होती।

जहर से ज्यादा खतरनाक है मोहब्बत,  
जरा सा कोई चख ले तो मर-मर के जीता है।

दर्द तू शोर ना कर अभी गमों की रात है  
मेरी भी मौत होगी बस कुछ ही समय की बात है।

जुनून था किसी के दिल में जिंदा रहने का,  
नतीजा यह निकला कि,  
हम अपने अंदर ही मर गए।

वक्त कुछ इस तरह  
हाथों से फिसल गया  
जिसके लिए खुद को बदला  
वो ही बदल गया।

## Life Sad Shayari

हर वक्त तेरे आने की आस रहती है,  
हर पल तुझसे मिलने की प्यास रहती है,  
सब कुछ है यहां बस तू नही,  
इसलिए शायद ये जिंदगी उदास रहती है।।

कैद हूं बंद पिंजरे की तरह  
मुझे हवा की जरूरत है,  
अरे मुझे दवा क्यों दे रहे हो,  
मुझे तो दुआ की जरूरत है..!!

वो गमों को मुझसे मिलाने को मिला था,  
मेरा हमदर्द मेरा दर्द बढ़ाने को मिला था,  
मैं दोष भला उसको दूं, तो कैसे दूं,  
वो तो मुझे जिंदगी से निजात दिलाने को मिला था।

ना मौत से दूर हूं, ना जिंदगी के पास हूं,  
साँसे चल रही हैं, एक जिंदा लाश हूं.!!

वो दिन नहीं वो रात नही,  
वो पहले जैसे जज़्बात नही,  
होने को तो हो जाती है बात उनसे,  
मगर बातो में भी पहले जैसी बात नही!

Dard Sad Shayari

दर्द की दास्तान अभी बाकी है  
मोहब्बत का इम्तिहान अभी बाकी है  
दिल करे तो जख्म देने आ जाना  
अभी तो दिल ही टूटा है जान अभी बाकी है।

जिंदगी की हकीकत को बस इतना ही जाना है,  
दर्द में अकेले हैं खुशियों में जमाना है।

**Bewafa Sad Shayari**

मत पूछ सब्र की इंतेहा कहां तक है  
तू कर ले जुल्म उतना  
मेरी ताकत जहां तक है  
वफ़ा की उम्मीद किसी और को होगी  
हमे तो ये देखना है तू बेवफा कहां तक है।

Judai Sad Shayari

जुबान से नाम लेते है,  
आँखों से आंशु छलक जाते है…!!  
कभी किया करते थे हजारो बाते,  
आज एक बात के लिए तरस जाते है…!!

आंसू एक अजीब कहानी है  
खुशी और गम दोनो की निशानी है  
समझने वालों के लिए अनमोल हैं  
और ना समझने वाले के लिए पानी है..!

अब तो गम सहने की आदत सी हो गयी है  
रात को छुप-छुप रोने की आदत सी हो गयी है  
तू बेवफा है खेल मेरे दिल से जी भर के  
हमें तो अब चोट खाने की आदत सी हो गयी है।

आंसूओ तले मेरे सारे अरमान बह गये  
जिनसे उमीद लगाए थे वही बेवफा हो गये,  
थी हमे जिन चिरागो से उजाले की चाह  
वो चिराग ना जाने किन अंधेरो में खो गये

यादो की हवा ज़ख्मों की दवा बन गई  
दूरी उनकी मेरी चाहत की सज़ा बन गई  
कैसे भूलू में उन्हें एक पल के लिए  
उनकी याद ही मेरी जीने की वजह बन गई।

Dhokha Sad Shayari

रोया है दिल आँख मुस्कुराई है,  
यूं ही हमने वफ़ा निभाई है,  
जो ना एक लमहा भी हमे दे पाया,  
उसकी खातिर सारी उम्र हमने गवाई है!!

ये चंद दिनों की दुनिया है यहां  
सुनता नही फरियाद कोई,  
यहां हँसते भी है लोग तभी जब  
होता है बर्बाद कोई…

## Sad Shayari for Boys

जब भी तेरी याद आती हैं!  
थोडा सा आंसू बहा लिया करते हैं।  
फिर तुम्हें दिल से याद करके,  
मुस्कुरा लिया करते हैं!

मेरे पास तो बस यादें है तुम्हारी  
ज़िन्दगी तो उसे मुबारक हो  
जिसके पास तुम हो

तुझको पाने की तमन्ना तो  
मिटा दी अब मैंने  
लेकिन इस दिल से तेरे दीदार की  
हसरत ना गई

Sad Shayari For GF

बहुत बहुत रोएगी जिस दिन  
मै याद आऊंगा,  
और बोलेगी एक पागल था जो पागल  
था सिर्फ मेरे लिये.

दर्द तो हम रोज सह रहे हैं  
पर कम्बखत मौत आती ही नहीं  
खता क्या हुई थी हमसे  
साली ये जिंदगी बताती ही नही..

ना छेड़ो किस्सा वो उल्फत का  
बड़ी लंबी कहानी है,  
मैं जिंदगी से नही हारा  
किसी अपने की मेहरबानी है।

क्यूं शर्मिंदा करते हो रोज  
हाल हमारा पूछ कर  
हाल हमारा वही है जो तुमने  
बना रखा है.!!

बहुत रुलाया है सबने मुझे  
ऐ मौत अगर तू,  
एक बार साथ दे दे तो सबको  
रुलाने का इरादा पूरा हो जाये.

Judai Sad Shayari

कुछ पल की खुशी दे कर  
जिंदगी रुलाती क्यूं है  
जो लकीरो में नही होते  
किस्मत उनसे मिलाती क्यूं है

Alone Sad Shayari

रो रो ढूंढा करोगे एक दिन,  
मेरे जैसे तंग करने वाले को…  
चले जाएंगे एक दिन किसी खूबसूरत  
कफन का नसीब बनकर…

पढ़ कर तेरी चैट पुरानी  
दिल मेरा आज रो बैठा  
मिले तो बहुत जिंदगी में  
पर तुझ जैसा बेवफा नहीं देखा

कुछ अधूरा पन था जो  
पूरा हुआ नही,  
कोई मेरा होकर भी मेरा  
हुआ नही…!

तुझे चाहने का जुर्म  
ही तो किया था  
तूने तो पल पल मरने की  
सजा देदी

तरसेगा जब तेरा दिल  
मुझसे मिलने को,  
तब हम तेरे ख्यालों में तो क्या  
इस दुनिया में भी नही होंगे

## Sad Shayari For WhstApp Status

ये कैसा प्यार है तुम्हारा…जो सिर्फ मेरे लिए ही,  
इतना सख्त है…!!  
और मुझे छोड़कर..बाकी सबके लिए..💯  
वक़्त है…!!

Intezaar Sad Shayari

नज़र चाहती है दीदार करना;  
दिल चाहता है प्यार करना;  
क्या बतायें इस दिल का आलम;  
नसीब में लिखा है इंतजार करना!

ये खुदा मुझे किसी के दिल पर  
बोझ मत बनने देना,  
जो मुझसे दूर होना चाहे,  
मुझे उससे पहले दूर कर देना।।

Sad Shayari For Boyfriend

मै मर भी जाऊँ तो उसे खबर  
भी ना होने देना दोस्तो  
बहुत व्यस्त शख्स है वो कही  
उसका वक़्त बर्बाद न हो जाये

Sad Shayari For BF

पहले जब तुम याद आते थे  
तो होंठों पर मुस्कान आ जाती थी  
अब जब तुम याद आते हो तो  
आंसू आ जाते है

कुछ यादें ऐसी होती हैं जिन्हे ना हम भुला सकते हैं,  
और ना ही किसी को बता सकते हैं.!!

Sad Shayari Love

जो जाहिर करता पड़े  
वो दर्द कैसा  
और जो दर्द ना समझ सके  
वो हमदर्द कैसा..!!

चेहरे “अजनबी” हो जाये तो  
कोई बात नही, लेकिन  
रवैये “अजनबी” हो जाये तो  
बड़ी “तकलीफ” होती है!

Mohabbat Sad Shayari

मोहब्बत जब रहती है  
तब समझ नहीं रहती,  
और जब समझ आती है तब  
मोहब्बत नहीं रहती !!

वक़्त पर सीखो  
अपने प्यार की कदर करना  
लोग वापस नहीं आते  
एक बार चले जाने के बाद

बात वफ़ा की होती  
तो कभी ना हारते  
बात नसीब की थी  
कुछ कर ना सके

भर जायेंगे जख्म मेरे भी तुम  
जमाने से जिक्र मत करना,  
मै ठीक हूं तुम दुबारा कभी  
मेरी फिक्र मत करना।

मुझे डर नही है अब  
कुछ खोने का क्योकि  
मेने अपनी जिंदगी में  
जिंदगी को खोया है !!

जिस फूल की परवरिश हम ने  
अपनी मोहब्बत से की,  
जब वो खुशबु के काबिल हुआ  
तो औरो के लिए महकने लगा.

बड़े ही अजीब हैं ये ज़िन्दगी के रास्ते,  
अनजाने मोड़ पर कुछ लोग अपने बन जाते हैं,  
मिलने की खुशी दें या न दें,  
मगर बिछड़ने का गम ज़रूर दे जाते हैं।

Sad Shayari 2025

जिदगी को तन्हा वीराने में रहने दो  
ये वफ़ा की बातें खयालो में रहने दो  
हकीकत में आज़माने से टूट जाते हैं दिल  
ये इश्क़ मोहब्बत किंताबों में रहने दो।

अपना बनाकर भुला रहा है कोई  
ख्वाब दिखा कर रुला रहा है कोई  
उसकी मौजूदगी से चलती है मेरी साँसे  
ये जानते हुए भी दूर जा रहा है कोई।

मोहब्बत छोड़ के हर  
एक जुर्म कर लेना,  
वरना तुम भी मुसाफिर बन  
जाओगे तनहा रातों के..।।

याद हैं मुझे मेरी गलती,  
एक तो मोहब्बत कर ली,  
दूसरी तुमसे कर ली,  
तीसरी बेपनाह कर ली..

हैरान हूँ मैं तुम्हारी हसरतो पर,  
तुमने सब कुछ माँगा  
मुझसे बस मुझे छोड़ कर।

बात रोने की लगे और हंसा जाता है  
यूं भी हालात से समझौता किया जाता है।

फासला इतना है की उसको  
देख भी नहीं सकता  
और करीब इतनी है की  
रग रग मे बसी रहती है।

एक तरसी हुई निगाहें इशारे में कह गई..  
दिल ले गए हो तुम  
बस जान रह गई..

एक तरफा ही सही प्यार तो प्यार है,  
उसे हो ना हो लेकिन मुझे बेशुमार है।

मै खामोशी तेरे मन की,  
तू अनकहा अल्फ़ाज़ मेरा..  
मै एक उलझा लम्हा,  
तू रूठा हुआ हालात मेरा।।

बड़ी कश्मकश है मौला,  
थोड़ी रहमत कर दे,  
या तो ख्वाब मत दिखा,  
या फिर उसे मुक्कमल कर दे..!

तय है बदलना, हर चीज बदलती है इस जहां में,  
किसी का दिल बदल गया, किसी के दिन बदल गए।

क्या क्या नही किया तेरी एक मुस्कान के लिए  
फिर भी अकेला छोड़ दिया सिर्फ एक अनजान के लिए।

गम बहुत हैं मगर खुलासा कौन करे,  
मुस्कुरा देते हैं यूं ही…अब तमाशा कौन करे!!

हंसा भी हूं मैं जब रोने की बात आई पर  
रो दिया था मैं जब खोने की बात आई।

अटकती, रुकती, बिखरती हुई लगी मुझे,  
वो पहली सांस जो तुझसे बिछड़ के ली मैने..!!

मोहब्बत खूबसूरत होगी किसी और दुनिया में,  
इधर तो हम पर जो गुजरी है हम ही जानते हैं..!!

समझ न सके उन्हे हम,  
क्योंकि हम प्यार के नशे में चूर थे,  
अब समझ में आया जिसपे हम जान लुटाते थे,  
वो दिल तोड़ने के लिए मशहूर थे।

देखा है मैने ये आलम इस जमाने में,  
बहुत जल्दी थक जाते हैं लोग रिश्ते निभाने में!!

हमारी गलती तो बस एक बहाना था,  
असल में उसे दिल कहीं और लगाना था।

वो एक बात जिसे बोलने को मरते थे,  
वो एक बात हमें बोलनी नही आई।

हर वक़्त मिलती रहती है मुझे  
अंजानी सी सजा  
मैं कैसे पुछू तकदीर से  
मेरा कसूर क्या है…😢💔

सच कहा था किसी ने तन्हाई में  
जीना सीख लो  
मोहब्बत जितनी भी सच्ची हो साथ  
छोड़ ही जाती है।

पहले अपनापन दिखाते हैं  
फिर दूरियाँ बनाते हैं,  
मतलब से करते हैं बात और  
कहते हैं हम तुम्हें बहुत चाहते हैं।

बेहद लाचारी का आलम था  
उस वक्त साहब,  
जब मालुम हुआ की ये  
मुलाक़ात आखरी है।

तुझे क्या लगता है मुझे तेरी याद नही आती..  
पागल कोई अपनी बर्बादी को भी भूल सकता है क्या।

हर कोई सो जाता है.  
अपने कल के लिए मगर,  
ये नहीं सोचते की आज जिसका दिल दुखाया  
वो सोया होगा या नहीं?

मैने भी मुस्कुरा कर हर दर्द छुपा लिया,  
जब उसने कहा मैं चलता हूं,  
तुम अपना ख्याल रखना।

आज कल उसे मेरी कमी सताती नहीं,  
लगता है किसी और ने पूरी कर दी..💔

चेहरा तो मुझसे भी अच्छा ढूंढ लोगे  
बात जब दिल की आएगी  
तो हार जाओगे…

सजा ना दे मुझे बेकसूर हूं मैं,  
थाम ले मुझको गमों से चूर हूं मैं,  
तेरी दूरी ने कर दिया है पागल मुझे,  
और लोग कहते हैं की महरूर हूं मैं।।

कभी समझौता किया  
तो कभी हँसकर ख्वाहिशों को मार गए…  
रिश्तों को बचाते बचाते हम  
खुद से ही हार गए…

था कोई जो मेरे दिल को ज़ख्म दे गया,  
जिंदगी भर रोने की कसम दे गया,  
लाखों फूलों में से एक फूल चुना था मैंने,  
जो काटों से भी गहरा ज़ख्म दे गया।

मैं नही जानता मुझसे खफा कौन है,  
मैं ये जानता हूं वफा कौन है,  
वो चली तो गई पर पता ये करना है की,  
जिंदगी और उसमे बेवफा कौन है!

मेरी मोहब्बत है वो कोई मजबूरी तो नही,  
वो मुझे चाहे या मिल जाए, जरूरी तो नही,  
ये कुछ कम है के बसा है मेरी सांसों में,  
वो सामने हो मेरी आँखों के जरूरी तो नही!

सादा रखूंगा बातें, ना इश्क की नुमाईश करूंगा,  
धड़कन के आखिरी शोर तक, ये ख्वाहिश करूंगा,  
अब की मुलाकात हो, तो आखिर तक साथ हो,  
जाऊंगा खुदा के पास, तो ये सिफारिश करूंगा।

तुझे पूरी तरह भूलना है मगर भुला नही सकता,  
तुझे अब भी पाना है मगर पा नही सकता,  
तेरी गलतियों की वजह से जितना टूटा हूं मैं,  
उन बातों को गलती से भी दफना नही सकता।

## 4 Line Sad Shayari

> हर तन्हा रात में एक नाम याद आता है, कभी सुबह कभी शाम याद आता है, जब सोचते हैं कर लें दोबारा मोहब्बत, फिर पहली मोहब्बत का अंजाम याद आता है।

तुम खफा हो गए तो कोई खुशी न रहेगी,  
तुम्हारे बिना चिरागों में रोशनी न रहेगी,  
क्या कहे क्या गुजरेगी इस दिल पर,  
जिंदा तो रहेंगे पर जिंदगी न रहेगी।

अकेला हो गया हूं इस जमाने में,  
इसलिए डरता हूं सच बताने में,  
गम छुपाने की जरूरत अब नही पड़ती,  
क्योंकि माहिर हो गया हूं मुस्कुराने में।

दुआ मांगी थी आशियाने की,  
चल पड़ी आंधियाँ जमाने की,  
मेरा दर्द कोई नही समझ पाया,  
क्योंकि मेरी आदत थी मुस्कुराने की।

कितने दूर निकल गए रिश्ते निभाते निभाते  
खुद को खो दिया अपनो को पाते पाते  
लोग कहते हैं हम मुस्कुराते बहुत हैं  
और हम थक गए दर्द छुपाते छुपाते.!!

कितना और दर्द देगा बस इतना बता दे,  
ऐसा कर ये खुदा मेरी हस्ती मिटा दे,  
यूं घुट घुट के जीने से तो मौत बेहतर है,  
मैं कभी न जागूं मुझे ऐसी नीद सुला दे।

हुस्न वालों के पीछे दीवाने चले आते हैं  
शमा के पीछे परवाने चले आते हैं  
तुम भी चली आना मेरे जनाजे के पीछे  
उसमे अपने तो क्या बेगाने भी चले आते हैं

किस्मत ही कुछ ऐसी थी  
की चैन से जीने की हिम्मत न हुई  
जिसको चाहा वो मिला नही  
जो मिला उससे मोहब्बत न हुई

दिल के दर्द छुपाना बड़ा मुश्किल है,  
टूट कर फिर मुस्कुराना बड़ा मुश्किल है,  
किसी अपने के साथ दूर तक जाओ फिर देखो,  
अकेले लौट कर आना कितना मुश्किल है।

मोहब्बत में लाखों ज़ख्म खाए हमने,  
अफसोस उन्हें हमपर ऐतबार नही,  
मत पूछो क्या गुजरती है दिल पर,  
जब वो कहते हैं हमे तुमसे प्यार नही।

दर्द से हाथ न मिलाते तो और क्या करते,  
गम के आसूं न बहाते तो और क्या करते,  
उसने मांगी थी हमसे रौशनी की दुआ,  
हम अपना घर न जलाते तो और क्या करते।

न जाने क्यों खुद को अकेला सा पाया है,  
हर एक रिश्ते में खुद को गंवाया है,  
शायद कोई तो कमी है मेरे वजूद में,  
तभी हर किसी ने हमे यूं ही ठुकराया है।

कोई रास्ता नही दुआ के सिवा  
कोई सुनता नही खुदा के सिवा  
मैने भी जिंदगी को करीब से देखा है  
मुश्किल में कोई साथ नहीं देता आंसू के सिवा।

दर्द की कीमत तब तक नही  
जब तक आंसू बनकर बह ना जाए  
और इंसान की कदर तब तक नही  
जब तक वो आखिर में मर न जाए..!

## Sad Shayari for Life

क्यों वक्त के साथ रंगत खो जाती है, हंसती खेलती जिंदगी भी आम हो जाती है, एक सवेरा था जब हँसकर उठा करते थे हम, आज बिना मुस्कुराये ही शाम हो जाती है।

आंखों के परदे भी नम हो गए  
बातों के सिलसिले भी कम हो गए  
पता नही गलती किसकी है  
वक्त बुरा है या बुरे हम हो गए।

इस दुनिया में कोई किसी का नही होता,  
लाख निभा लो रिश्ता कोई अपना नही होता,  
गलतफहमी रहती है कुछ दिन फिर  
इन आंखों में आंसुओं के सिवा कुछ नही होता।

खुशियों से नाराज़ है मेरी जिंदगी,  
बस प्यार की मोहताज है मेरी जिंदगी,  
हँस लेता हूं लोगों को दिखाने के लिए,  
वैसे तो दर्द की किताब है मेरी जिंदगी।

जिंदगी हमारी यूं सितम हो गई,  
खुशी ना जाने कहाँ दफन हो गई,  
लिखी खुदा ने मोहब्बत सबकी तकदीर में,  
हमारी बारी आई तो स्याही खत्म हो गई।

न जाने क्यूँ हमें आँसू बहाना नहीं आता  
न जाने क्यूँ हाले दिल बताना नहीं आता,  
क्यूँ सब दोस्त बिंछड़ गए हमसे,  
शायद हमें ही साथ निभाना नहीं आता.

कुछ खास लोग थे ज़िन्दगी में,  
ऐसे आये जैसे जायेंगे ही नहीं  
और ऐसे गये जैसे आये ही नही थे।

## Sad Shayari in Hindi English Text

जिंदगी में जो सबसे खास होते हैं, वो कुछ पल के लिए ही पास होते हैं।

Zindagi me jo sabse khaas hote hain,  
vo Kuch pal ke liye hi paas hote hain.

वो कभी डरा ही नही मुझे खोने से  
वो क्या अफसोस करेगा मेरे ना होने से

Vo kabhi dara hi nahi mujhe khone se  
Vo kya afsoos karega mere na hone se.

कुछ नही है कहने को  
बस अब दर्द बचा है सहने को।

Kuch nahi hai kahane ko  
Bas ab dard bachaa hai sahane ko.

जिंदगी में अक्सर हमे वही लोग रुलाते हैं,  
जिनकी खुशी के लिए हम अपनी हँसी तक भूल जाते हैं।

Zindagi me aksar hame vahi log rulate hain,  
Jinki khushi ke liye ham apni hansi tak bhool jate hain.

ना चांद अपना था और ना तू अपना था,  
काश दिल भी मान लेता की सब सपना था💔

Na chaand apna tha aur na tu apna tha,  
kaash dil bhi maan leta ki sab sapna tha.

दोनो की कुण्डली में अलग अलग सा दोष है,  
वो दर्द से खामोश है, हम दर्द ए गम से मदहोश हैं।

dono ki kundali me alag alag sa dos hai,  
Vo dard se khaamosh hai, ham dard e gam se madhosh hain.

कुछ अजीब सा चल रहा है ये वक्त का सफर,  
एक गहरी सी खामोशी है खुद ही के अंदर…

Kuch ajeeb sa chal raha hai ye waqt ka safar,  
ek gahari see khaamoshi hai khud ke ander.

पता नही कैसे धोखा खाकर भी, हम ज़िंदा हैं,  
पर तुझसे इश्क़ करके हम बहुत शर्मिंदा हैं!

Pata nahi kaise dhokha khakar bhi, ham Zinda hain,  
Par tujhase Ishq karke ham bahut sharminda hain.

प्यार तो उन्हे मिलता है जो दिखावा करते हैं,  
दिल से प्यार करने वाले को ठोकर मिलती है!

Pyaar to unhe milta hai jo dikhawa karate hain,  
Dil se pyaar karane wale ko thokar milti hai.

ना मौत मिलती है ना जिंदगी मिलती है,  
जिंदगी की राहों पर बस बेबसी मिलती है,  
रुला देते हैं नजाने क्यूं अपने  
जब भी हमे कोई खुशी मिलती है।

Na maut milti hai na Zindagi milti hai,  
Zindagi ki rahon par bas bebasi milti hai,  
Rula dete hain najaane kyun apne  
Jab bhi hame koi Khushi milti hai.

वो हमे भूल भी जाएं तो कोई गम नही,  
जाना उनका जान जाने से भी कम नही,  
जाने कैसे जख्म दिए हैं उसने इस दिल को,  
कि हर कोई कहता है कि इस दर्द का कोई मरहम नही!

Vo hame bhool bhi jayen to koi gam nahi,  
Jana unka jaan jaane se bhi kam nahi,  
Jaane kaise jakhm diye hain usne is dil ko,  
Ki har koi kahataa hai ki is dard ka koi marham nahi.

मेरे दिल की मजबूरी को कोई इल्जाम न दे,  
मुझे याद रख बेशक मेरा नाम न ले,  
तेरा वहम है कि मैंने भुला दिया तुझे,  
मेरी एक भी सांस ऐसी नही जो तेरा नाम न ले!!

Mere dil ki majboori ko koi iljaam n de,  
Mujhe yaad rakh beshak mera naam n le,  
Tera vaham hai ki maine bhula diya tujhe,  
Meri ek bhi saans esi nahi jo tera naam n le.

अपनापन तो हर कोई दिखाता है,  
पर अपना कौन है ये तो वक्त ही बताता है।

Apnapan to har koi dikhata hai,  
Par apna kaun hai ye to waqt batata hai.

कुछ पल की हसीं देकर जिंदगी रुलाती क्यूं है  
जो लकीरों में नही होते किस्मत उनसे मिलाती क्यूं है।

Kuch pal ki hansi dekar zindagi rulati kyun hai,  
Jo lakeeron me nahi hote kismat unse milati kyun hai.

ना रास्तों ने साथ दिया  
ना मंजिल ने इंतजार किया  
मैं क्या लिखूं अपनी जिंदगी पर  
मेरे साथ तो उम्मीदों ने भी मज़ाक किया!

Na raston ne sath diya  
Na manjil ne intjaar kiya  
mai kya likhun apni zindagi par  
mere sath to ummidon ne bhi mazaak kiya.

Sad Shayari English

Kitna nadan hai ye Dil Kaise samjhaun ki, Jise tu khona nahi chahata, Vo tera hona nahi Chahata.

Mujhe rulakar tujhe jo chain aata hai,  
Khuda kare tera ye chain yun hi barkaraar rahe.

Sab honge yahan magar hum na honge,  
hamare na hone se log kam na honge,  
ese to bahut milenge pyaar karne wale,  
hum jaise bhi milenge magar vo hum na honge.

Bewajah nahi rota koi prem me sahab  
jise khud se badhkar chaho vo rulata jarur hai.

Vo kareeb bahut hai,  
magar kuch dooriyon ke sath,  
hum dono jee to rahe hain,  
par bahut si majbooriyon ke sath.

Bhale kisi gair ki jageer thi vo,  
par mere khwabon ki tasveer thi vo,  
Mujhe milti to kaise milti,  
Kisi aur ke hisse ki takdeer thi vo…

Intjaar kee aarju ab kho gai hai,  
khamoshiyon kee aadat ho hai hai,  
na shikwa raha na shikayat kisi se,  
agar hai to ek mohabbat, jo in tanhaiyon se ho gai hai.

### **[Sad Status](https://shayarigo.com/sad-status-in-hindi/) >>**

### चलते-चलते…

मेरे प्यारे दोस्तों, याद रखना कि रोना कमज़ोरी नहीं है, बल्कि अपने दिल का बोझ हल्का करने का एक तरीका है। बुरा वक्त आता है, पर वो हमेशा के लिए नहीं ठहरता। आज रात अगर दिल भारी है, तो उसे इन शब्दों के ज़रिए बाहर निकाल दो। कल की सुबह शायद एक नई उम्मीद लेकर आए।

तो दोस्तों, आज कौन सी शायरी आपके दिल के सबसे करीब रही? कमेंट्स में (💔🥺) चिपकाकर अपनी बात कह सकते हो। मैं सुन रहा हूँ।

**See Also:**  
Bewafa Shayari  
Dard Bhari Shayari  
Alone Shayari

## Structured Data

```json
{
    "@context": "https://schema.org",
    "@type": "Article",
    "headline": "Sad Shayari in Hindi 💔🥺 | 230+ सैड शायरी हिंदी में",
    "description": "नमस्ते दोस्तों! कैसे हो आप सब? उम्मीद है कि आप अपनी हिम्मत और हौसला बनाए हुए होंगे। ज़िंदगी हमेशा वैसी नहीं होती जैसी हम चाहते ... Explore More",
    "url": "https://shayarigo.com/sad-shayari/",
    "mainEntityOfPage": {
        "@type": "WebPage",
        "@id": "https://shayarigo.com/sad-shayari/"
    },
    "datePublished": "2026-03-31T13:32:30+00:00",
    "dateModified": "2026-03-31T13:32:35+00:00",
    "author": {
        "@type": "Person",
        "name": "ShayariGO",
        "url": "https://shayarigo.com/author/shayarigo/"
    },
    "publisher": {
        "@type": "Organization",
        "name": "ShayariGO",
        "url": "https://shayarigo.com/",
        "logo": {
            "@type": "ImageObject",
            "url": "https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/11/cropped-shayarigo-logo.png"
        }
    },
    "isPartOf": {
        "@type": "WebSite",
        "name": "ShayariGO",
        "url": "https://shayarigo.com/"
    },
    "image": {
        "@type": "ImageObject",
        "url": "https://shayarigo.com/wp-content/uploads/2025/12/sad-shayari.webp",
        "width": 1280,
        "height": 720
    },
    "articleSection": [
        "Hindi",
        "Shayari"
    ],
    "keywords": "Hindi, Shayari"
}
```
